BCCI Central Contract: बीसीसीआई ने आखिरकार सेंट्रल कॉन्टैक्ट का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को ए प्लस ग्रेड में ही रखा गया है। वहीं, शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, शमी और ऋषभ पंत को ए ग्रेड में जगह दी गई है। टी-20 टीम की कप्तान बने सूर्यकुमार यादव को ग्रेड बी में ही रखा गया है। श्रेयस अय्यर और ईशान किशन फिर से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में सफल रहे हैं। अय्यर को ग्रेड बी में रखा गया है, तो ईशान को ग्रेड सी में जगह दी गई है।
अय्यर-ईशान की वापसी
बीसीसीआई ने 2024-25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर को धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम मिला है और उनकी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापसी हो गई है। वहीं, ईशान भी ग्रेड सी में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। अय्यर-ईशान को पिछली बार घरेलू क्रिकेट ना खेलने की वजह से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था। ए ग्रेड में मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत को जगह दी गई है। वहीं, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर को बी ग्रेड में रखा गया है।
युवा खिलाड़ियों की लगी लॉटरी
बीसीसीआई ने हाल में टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे युवा खिलाड़ियों की भी लॉटरी लगा डाली है। अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, आकाशदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी गई है। इन सभी प्लेयर्स को ग्रेड सी में रखा गया है। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, रिंकू सिंह, रुतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार, शिवम दुबे, रजत पाटीदार, ईशान किशन और सरफराज खान को भी सी ग्रेड में रखा गया है।
BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की पूरी लिस्ट-
ग्रेड ए+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।
ग्रेड ए: मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत।
ग्रेड बी: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर।
ग्रेड सी: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
53 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines