Barinder Sran: क्रिकेट में खिलाड़ियों का संन्यास लेने का सिलसिला जारी है। शिखर धवन ने हाल में ही रिटायरमेंट लिया था। उनके बाद इंग्लैंड के डेविड मलान और वेस्टइंडीज के गेंदबाज शैनन गेब्रियल ने भी संन्यास ले लिया है। इसी लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है। टीम इंडिया के भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बरिंदर सरन ने भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह रिटायर होने का सही समय है।
सोशल मीडिया पर किया ऐलान
बरिंदर सरन ने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए लिखा, ‘मैंने क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। इस सफर में मिले अभी लोगों का धन्यवाद। मुझे 2009 में बॉक्सिंग से क्रिकेट में आने के बाद अनगिनत और अविश्वसनीय अनुभव मिले है। मेरे लिए तेज गेंदबाजी बहुत ही लकी थी। मुझे आईपीएल में खेलने का मौका मिला। इसके बाद 2016 में उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला।
उन्होंने आगे लिखा, ‘भले ही मेरा इंटरनेशनल करियर छोटा था, लेकिन इससे जुड़ी हुई यादें हमेशा मेरे दिल में रहेगी। इसके लिए मैं ईश्वर को आभार व्यक्त करता हूं। मैं आखिर में यही कहूंगा कि आसमान की तरह, सपनों की भी कोई सीमा नहीं होती, इसलिए सपने देखते रहें।
कुछ ऐसा रहा है करियर
2015-16 में पर्थ में बरिंदर सरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे के दौरे पर दो टी20 मैच खेलने को मिले थे। उन्होंने अपने करियर में 6 वनडे मैच में 7 विकेट लिए थे। इसके अलावा दो टी20 मैच में उन्होंने 6 विकेट लिए थे। आईपीएल में वो मुंबई इंडियन्स, किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में 2015 से 2019 के बीच 24 मैच में 18 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने 18 फर्स्ट क्लास मैचों में 47 विकेट लिए हैं। उन्होंने 31 लिस्ट ए मैचों में 45 चटकाए हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
42 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines