महिला टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम इस समय दुनियाभर में छाया हुआ है. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. इसी बीच बांग्लादेश महिला टीम की कप्तान निगार सुल्तान ने हरमनप्रीत कौर को लेकर एक बेतुकी टिप्पणी की है, जिससे भारतीय फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं.
बांग्लादेश महिला टीम की कप्तान निगार सुल्ताना के ऊपर उनकी ही साथी जूनियर खिलाड़ी जहांआरा आलम ने मारपीट के आरोप लगाए थे. जहांआरा के इस खुलासे के बाद पूरे क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई थी और चारों तरफ इसको लेकर ही चर्चा होने लगी थी. अपने ऊपर लगे आरोपों पर निगार सुल्ताना ने सफाई पेश की है और इन सभी बातों का पूरी तरह से खंडन किया है. आरोपों पर सफाई देते हुए उन्होंने टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर के एक वाक्य का उदाहरण दिया है.
आरोपों को लेकर क्या बोली निगार सुल्ताना?
अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए निगार सुल्तान ने डेली क्रिकेट को दिए इंटरव्यू में कहा, “उन्होंने कभी किसी खिलाड़ी को नहीं मारा है. मैं ऐसा क्यों करूंगी? अपने पर्सनल टाइम में मैं बैट को कही रख दूं या हेलमेट पर मार दूं, तो वो मेरी पर्सनल बात है. क्या मैं हरमनप्रीत हूं, जो स्टंप्स पर बैट से मारती फिरूं. आप टीम के किसी खिलाड़ी से भी पूछ सकते हैं कि क्या मैंने किसी को मारा है.” बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भी निगार के ऊपर पूरा भरोसा है. बोर्ड की तरफ से साफ किया जा चुका है कि उनको टीम की कप्तान पर पूरा भरोसा है और बर्ड उनके साथ खड़ा है.
साल 2023 में हरमनप्रीत ने स्टंप्स पर मारा था बैट
निगार सुल्तान ने हरमनप्रीत को लेकर ये बात इसलिए कही है क्योंकि साल 2023 में हरमनप्रीत कौर ने स्टंप्स पर बैट मारा था. सीरीज के आखिरी और निर्णायक वनडे मुकाबले में वो एलबीडब्ल्यू आउट हो गई थी. अंपायर के फैसले से वो काफी नाराज नजर आईं थीं और उन्होंने गुस्से में स्टंप्स पर बैट मार दिया था. इसी के साथ वो मुकाबला टाई रहा और टीम इंडिया को सीरीज 1-1 से साझा करने पड़ी थी.
ये भी पढ़िए- बांग्लादेश में भारतीय खिलाड़ियों की जिंदगी से हुआ खिलवाड़, हिंसा के खौफनाक मंजर में 10 घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसे तीरंदाज
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
34 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines