Towhid Hridoy Handed Four Match Ban: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) एक बार फिर से सुर्खियों में है, जहां बांग्लादेश के क्रिकेटर तौहीद ह्रदय पर चार मैच का बैन लगाया गया है। 24 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक बांग्लादेश के लिए लिमिटेड ओवर क्रिकेट में 67 मैच खेले हैं और वह वर्तमान में चल रहे बशुंधरा ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग (DPDCL) में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब का नेतृत्व कर रहे थे।
हृदय पर लगा दस हजार टका का जुर्माना
हृदय पर पहले एक मैच का बैन लगाया गया था, लेकिन बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटर तमीम इकबाल सहित कई खिलाड़ियों द्वारा प्रतिबंध के खिलाफ आवाज उठाने के बाद इस बैन को स्थगित कर दिया गया था। उनको खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया। डीपीडीसीएल 2024-25 के नियमों के अनुसार, मैच रेफरी अख्तर अहमद ने उन पर दस हजार टका का जुर्माना और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा है।
हृदय पर लगा अंपायर की बात ना मानने का आरोप
उन पर मैच के दौरान मैदानी अंपायरों मोनिरुज्जमां टिंकू और अली अरमान राजोन, तीसरे अंपायर मुहम्मद कमरुज्जमां और चौथे अंपायर एटीएम इकराम द्वारा अंपायर के फैसले पर असहमति जताने का आरोप लगाया गया था। बीसीबी ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘ह्रदय ने आरोप से इनकार किया है और पूर्ण अनुशासनात्मक सुनवाई में इसका विरोध करने का ऑप्शन चुना। हालांकि इसके बाद भी वह अंपायरों के ड्रेसिंग रूम में निर्धारित सुनवाई में उपस्थित होने में विफल रहे।’
बांग्लादेश के बल्लेबाज को बीसीबी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया है, जो मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित है। लेवल 1 के अपराध के लिए न्यूनतम चेतावनी और अधिकतम 40,000 टका का जुर्माना या एक या दो डिमेरिट पॉइंटस दिए जाते हैं।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
27 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
47 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines