BAN Vs SA: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। ये सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है। टीम की कमान नजमुल हसन शांतो के हाथों में हैं। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज जाकिर अली अनिक पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वहीं, बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन को भी टीम में शामिल किया गया है। वो अपना आखिरी मैच में बांग्लादेश में खेलेंगे।
मीरपुर में खेलेंगे अपना आखिरी मैच
बंगलदेश क्रिकेट बोर्ड ने ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को बड़ा तोहफा दिया है। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। वो अपने करियर का आखिरी मैच अपने घर मीरपुर में खेलेंगे। गौरतलब है कि भारत दौरे पर शाकिब अल हसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो ढाका में अपना में आखिरी मैच खेलना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा देते हैं तो वो अपना आखिरी टेस्ट मैच ढाका में खेलना चाहेंगे।
21 अक्टूबर को होगा पहला मैच
साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 21 अक्टूबर को ढाका में होगा । इस सीरीज का दूसरा मैच 29 अक्टूबर को चटगांव में होगा। बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट टेबल में बांग्लादेश सातवें स्थान पर हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर है।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत से भिड़ने से पहले न्यूजीलैंड की आई आफत, चोट के चलते बाहर हुआ तेज गेंदबाज
भारत के खिलाफ मिली थी हार
बांग्लादेश की टीम को भारत के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था। हालांकि बांग्लादेश ने हाल में ही पाकिस्तान उनके घर में ही हराया है। उन्होंने इस सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। ऐसे में वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी बड़ा उलटफेर कर सकते हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम
नजमुल हुसैन शांतों (कप्तान), शादमान इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, मोमिनुल हक शोराब, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), जकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, तस्कीन अहमद, हसन महमूद और नाहिद राणा।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, जडेजा-अश्विन संग रंग जमाएगा खब्बू स्पिनर!
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
42 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
43 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
14 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines