Azmatullah Omarzai: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन का इनाम अफगानिस्तान के उभरते हुए ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई को मिला है। उमरजई 50 ओवर के फॉर्मेट में दुनिया के नए नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अपने ही देश के खिलाड़ी मोहम्मद नबी को पीछे छोड़ दिया है। उमरजई ने इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान को मिली यादगार जीत में बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाई थी। उमरजई ने कहर बरपाते हुए पांच विकेट झटके थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उनका बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी।
उमरजई बने नंबर वन
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले अजमतुल्लाह उमरजई वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उमरजई ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 31 गेंदों पर 41 रन की तेज तर्रार पारी खेली थी। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने कहर बरपाते हुए 58 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए थे। उमरजई के धांसू प्रदर्शन के बूते अफगानिस्तान इंग्लैंड को पटखनी देने में सफल रही थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उमरजई का बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने मुश्किल परिस्थिति में शानदार बैटिंग करते हुए 63 गेंदों पर 67 रन की दमदार पारी खेली थी।
उमरजई ने मोहम्मद नबी को पछाड़ते हुए नंबर वन का ताज हासिल किया है। उमरजई के कुल 296 रेटिंग पॉइंट हो गए हैं। नबी दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं और उनके कुल रेटिंग पॉइंट 292 रह गए हैं। सिकंदर रजा 290 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।
कोहली-अय्यर को पहुंचा फायदा
बल्लेबाजों की आईसीसी ताजा रैंकिंग में विराट कोहली ने एक पायदान की छलांग लगाई है। किंग कोहली नंबर चार पर पहुंच गए हैं। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा को दो पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है और वह नंबर पांच पर आ गए हैं। शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में नंबर वन बैटर बने हुए हैं। श्रेयस अय्यर की भी टॉप 10 में एंट्री हुई है और वह 8वें नंबर पर काबिज हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में सिक्स के साथ टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले केएल राहुल 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines