Ayush Badoni: दलीप ट्रॉफी का क्वार्टरफाइनल मैच नॉर्थ जोन बनाम ईस्ट जोन के बीच बेंगलुरु के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा है। नॉर्थ जोन की ओर से दूसरी पारी में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज आयुष बदोनी ने कहर ढा दिया। उन्होंने दोहरा शतक जमाकर विरोधी टीम के गेंदबाजों की हवा निकाल दी। खास बात ये है कि बदोनी ने टेस्ट को वनडे बनाकर बल्लेबाजी की और बड़ा कारनामा हासिल कर लिया।
आयुष बदोनी ने ठोका दोहरा शतक
नॉर्थ जोन की ओर से नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे आयुष बदोनी ने कमाल की बल्लेबाजी से महफिल लूट ली। उन्होंने 222 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने 223 गेंदों में 204 रनों की नाबाद पारी खेली।। बदोनी ने 13 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए। उन्होंन 91.48 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। बदोनी ने पहली पारी में भी अर्धशतक जमाया था। उन्होंने 60 गेंदों में 63 रन बनाए थे।
मैच हुआ ड्रॉ
नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 405 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ईस्ट जोन पहली पारी में 230 रनों पर ही सिमट गई। इसके बाद नॉर्थ जोन के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए। दूसरी पारी में कप्तान अंकित कुमार ने 198 रनों की पारी खेली, जबकि यश ढुल ने भी 133 रन बनाए। नॉर्थ जोन ने 4 विकेट के नुकसान पर 658 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस तरह मुकाबला ड्रॉ हो गया।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines