Australia vs South Africa 3rd ODI: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी ने गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। इस मैच में ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोके। जो भी साउथ अफ्रीका का गेंदबाज इन दोनों बल्लेबाजों के सामने आया वो ही पिटा। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच दोहरी शतकीय साझेदारी हुई।
ट्रेविस हेड ने 80 गेंदों पर ठोका शतक
अभी तक इस सीरीज में ट्रेविस हेड का बल्ला खामोश रहा था, लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने सारी कसर पूरी कर ली। इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए हेड ने 80 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया था। इस मैच में उन्होंने 103 गेंदों का सामना करते हुए 142 रनों की पारी खेली थी।
इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और 5 छक्के निकले थे। इसके अलावा उनका स्ट्राइक रेट 137.86 का रहा था। ये ट्रेविस हेड के वनडे करियर का 7वां शतक है।
मिचेल मार्श ने भी ठोका शतक
मिचेल मार्श ने भी तीसरे वनडे में कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उनके बल्ले से भी इस मैच में शतक देखने को मिला। मिचेल मार्श ने 106 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले। पहले विकेट के लिए ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श के बीच में 250 रनों की साझेदारी हुई थी।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
34 mins agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
1 hr agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
1 hr agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
2 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
2 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
2 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
3 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
4 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines