Matt Kuhnemann: पिछले सप्ताह गॉल में श्रीलंका के खिलाफ अपनी टीम को टेस्ट सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन अब मुसीबत में फंस गए हैं, जहां उन्हें संदिग्ध बॉलिंग एक्शन के लिए रिपोर्ट किया गया है। 2023 में भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान डेब्यू करने के बाद 28 साल के कुहनेमन ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी दूसरी टेस्ट सीरीज खेलने हुए 17.18 की औसत से 16 विकेट झटके। उनके नाम इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट रहे।
इस मामले पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया है कि चूंकि उनकी गेंदबाजी पर सवाल जोरदार प्रदर्शन के बाद उठे हैं, ऐसे में अब उन्हें जरूरी बॉलिंग एक्शन टेस्ट से गुजरना होगा। यदि वो इस टेस्ट में फेल हो जाते हैं तो वो इंटरनेशनल क्रिकेट में तब तक गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे, जब तक उन्हें संशोधित एक्शन के साथ बॉलिंग करने की मंजूरी नहीं मिल जाती। यह पहली बार है, जब 2017 में प्रोफेशनल डेब्यू के बाद से इस तस्मानियाई गेंदबाज का बॉलिंग एक्शन जांच के दायरे में आया है।
यह भी पढ़ें: CT 2025: बुमराह को रिप्लेस करने के काबिल हैं हर्षित राणा? भारी ना पड़ जाए ‘नंबर वन’ बॉलर की अनदेखी
एक रिपोर्ट के अनुसार, कुहनेमैन का टेस्ट ब्रिसबेन के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होने की संभावना है, जहां एक बायो-मैकेनिस्ट उनके एक्शन का टेस्ट करेगा और अपने नतीजे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को सौंपेगा। मामले पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई टीम को गॉल में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद मैच अधिकारियों के रेफरल के बारे में सूचित कर दिया गया था और वे इस मामले को निपटाने की प्रक्रिया में मैट का समर्थन करेंगे।’
बता दें कि मैट ने 2017 में अपने डेब्यू के बाद से अब तक 124 मैच खेले हैं। इसमें पांच टेस्ट और चार वन-डे इंटरनेशनल भी शामिल हैं। उन्होंने 2018 से अब तक 55 बिग बैश लीग गेम खेले हैं। इसके साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि कुहनेमन तस्मानिया के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
यह भी पढ़ें: CT 2025: वरुण को लाने के लिए यशस्वी की चढ़ा दी गई बलि, कहीं बड़ी चूक तो नहीं कर बैठे हैं सिलेक्टर्स
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines