Australia Announced Changes: ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के बीच जल्द ही टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज शुरू होने वाली है। इसके पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो बड़े बदलावों हो गए हैं। स्क्वाड में जैक फ्रेजर मैक्गर्क और जेवियर बार्लेट की एंट्री हो गई है। उन्होंने दो तगड़े खिलाड़ियों की जगह ले ली है। मैक्गर्क और बार्लेट का हाल फिलहाल में प्रदर्शन अच्छा रहा। इसी का फल उन्हें मिला और वो अपनी नेशनल टीम में जगह बना चुके हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो बदलाव
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐलान कर दिया है कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में जोश हेजलवुड और स्पेंसर जॉनसन नहीं खेलने वाले हैं। जोश ने RCB को पहला IPL खिताब जीताने में अहम किरदार निभाया और फिर लगातार चार टेस्ट मैच खेले हैं। इसी वजह से उन्हें आराम की जरूरत है और वो अपने घर वापस जाने वाले हैं। स्पेंसर जॉनसन को भी टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि वो अभी भी कमर में हो रही समस्या से ठीक नहीं हो पाए हैं। जोश हेजलवुड और स्पेंसर जॉनसन की जगह टीम में जैक फ्रेजर मैक्गर्क और जेवियर बार्लेट को जगह दी गई है।
जैक आईपीएल में बुरी तरह से फ्लॉप रहे लेकिन उन्होंने मेजर क्रिकेट लीग में 22 छक्के जड़कर खुद को नया सिक्सर किंग साबित कर दिया। इसी वजह से अब उनकी ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी होने वाली है। वो अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से टीम को अच्छी शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं। दूसरी ओर, जेवियर बार्लेट ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। वो 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 22 विकेट झटके हैं। वेस्ट इंडीज के खिलाफ अगर उन्हें मौका मिला, तो वो प्रभावित करने की कोशिश करेंगे।
वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज का शेड्यूल
वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी टेस्ट श्रृंखला चल रही है। तीसरा टेस्ट मैच कल शुरू होने वाला है। पहले दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया की जीत हुई है। टेस्ट के बाद टी20 सीरीज की शुरुआत होगी, जिसका शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:
पहला टी20: 20 जुलाई 2025 (किंग्सटन, जमैका)
दूसरा टी20: 22 जुलाई 2025 (किंग्सटन, जमैका)
तीसरा टी20: 25 जुलाई 2025 (बस्सेटीर, सेंट किट्स)
चौथा टी20: 26 जुलाई 2025 (बस्सेटीर, सेंट किट्स)
पांचवां टी20: 28 जुलाई 2025 (बस्सेटीर, सेंट किट्स)
ये भी पढ़ें:- भारत की जीत पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का आया चौंकाने वाला रिएक्शन, भारतीय बल्लेबाजी पर कह दी बड़ी बात!
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines