Virat Kohli: 30 जनवरी से 1 फरवरी के बीच रणजी ट्रॉफी में दिल्ली बनाम रेलवे के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में विराट कोहली भी 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रणजी खेलने के लिए उतरे थे। विराट को देखने के लिए हजारों फैंस मैदान पर पहुंचे थे। मैच के तीसरे दिन एक फैन ने जबरदस्ती मैदान में घुसने का प्रयास किया, जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड और पुलिस ने फैन की कुटाई कर दी।
फैन की हुई कुटाई
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन विराट कोहली से मिलने के लिए स्टेडियम में अवैध तरीके से घुसने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड लगातार फैन पर घूंसे बरसा रहा था। हालांकि इसके बाद भी फैन स्टेडियम में एंट्री करना चाहता था। लेकिन अंत में एक पुलिसवाले ने फैन का पैर पकड़ कर उसे बैरिकेड से नीचे उतारा और बाद में इस फैन पर लात घूंसे बरसाए गए। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विराट नहीं जीत सके दिल
12 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए उतरे विराट कोहली अपने फैंस को खासा प्रभावित नहीं कर सके। वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 6 रनों की पारी खेली। उन्हें रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा था।
हालांकि दिल्ली ने ये मुकाबला पारी और 19 रनों से अपने नाम किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे ने 241 रन बनाए थे। टीम की ओर से उपेंद्र यादव ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 177 गेंदों में 95 रनों की पारी खेली। वहीं पहली पारी में दिल्ली ने 374 रन बनाए थे। दिल्ली की ओर से आयुष बदोनी ने 99 और सुमित माथुर ने 86 रन बनाए, जिसकी बदौलत दिल्ली ने 374 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में रेलवे 114 रनों पर सिमट गई और दिल्ली ने तीसरे दिन ही पारी और 19 रनों से मुकाबला जीत लिया।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार विराट
विराट कोहली अब चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों में लगने वाले हैं। वह 6 फरवरी से शुरू हो रही इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का भी हिस्सा हैं। इस सीरीज में वह अपनी लय को पाना चाहेंगे।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: एक और अंग्रेज को लगी मिर्ची, Harshit Rana के बतौर Concussion खेलने को बताया पागलपन
संबंधित खबरें
IND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
30 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
55 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
56 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines