Asia Cup: अगले साल होने वाले एशिया कप को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने इसके लिए अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। पिछले साल एशिया कप के आयोजन को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी क्योंकि टीम इंडिया को पाकिस्तान में खेलने नहीं भेजा गया था। हालांकि अब कहा जा रहा है कि आने वाले एशिया कप टूर्नामेंट्स में इस विवाद से बचने के लिए चार स्थानों का चयन किया जा रहा है।
चार देश संभावित मेजबान
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप का आयोजन श्रीलंका, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में किया जा सकता है। इन्हें संभावित मेजबान के रूप में देखा जा रहा है। एसीसी ने इसके साथ ही मीडिया राइट्स देने के लिए टेंडर जारी करने की योजना बनाई है। कहा जा रहा है कि इसकी प्रक्रिया अगले महीने में शुरू की जा सकती है। इस प्रक्रिया के जुलाई तक पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: Womens T20 World Cup 2024: WC क्वालीफायर 2024 के लिए सभी टीमों का ऐलान, जानें A To Z जानकारी
एशिया कप के चार टूर्नामेंट
रिपोर्ट के अनुसार, एसीसी की ओर से चार साल और आठ साल दोनों तरह के सौदों की पेशकश की जाएगी। टेंडर में अगले आठ साल में एशिया कप के चार टूर्नामेंट कराने की बात कही गई है। जिसमें दो 50 ओवर और दो T20 प्रतियोगिताएं शामिल हैं। यानी अगले 8 साल में दो 50 ओवर और दो टी-20 प्रतियोगिताएं देखने को मिल सकती हैं।
श्रीलंका और पाकिस्तान ने की थी मेजबानी
आपको बता दें कि हर दो साल में एशिया कप का आयोजन किया जाता है। साल 2014 के बाद से एक बार टी-20 और एक बार वनडे प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। पिछले वनडे टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका और पाकिस्तान ने मिलकर की थी। टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर बेस था। जिसमें कुछ मैच पाकिस्तान और बाकी मैच श्रीलंका में आयोजित किए गए थे। हालांकि अब इस विवाद से बचने के लिए भारत या पाकिस्तान से बाहर टूर्नामेंट कराने पर चर्चा की जा रही है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिनेश कार्तिक को लेकर भिड़ गए दो दिग्गज, T20 WC सिलेक्शन पर चल रही थी बात
संबंधित खबरें
IPL से फिर टकराएगा PSL, पाकिस्तान ने किया तारीखों का ऐलान
46 mins agoजायसवाल 'बन' गए विकेटकीपर, क्या टीम इंडिया में बने रहने के लिए लिया फैसला?
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI दूसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
2 hrs ago'कई टैलेंटेड खिलाड़ी गायब हो गए..' वैभव सूर्यवंशी को कपिल देव ने दी चेतावनी
2 hrs agoरांची में रन बरसेंगे या स्पिनर्स का चलेगा जादू? जानें पिच का मिजाज
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां को दिया करारा जवाब
3 hrs agoफिर होगा IND vs PAK मुकाबला, U19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान
3 hrs agoकुसल मेंडिस चुने गए श्रीलंका टेस्ट टीम के नए कप्तान, बोर्ड का बड़ा फैसला
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines