Indian Hockey Team: पेरिस ओलंपिक 2024 में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने मैदान पर शानदार वापसी की है। टीम इंडिया ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के साथ शुरुआत की है। टीम इंडिया ने हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में अपने पहले ही मैच में मेजबान चीन को 3-0 से हरा दिया। टीम इंडिया का अगला मैच जापान के खिलाफ होना है। यह मैच 9 सितंबर को खेला जाएगा।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत चीन के हुलुनबीर में आज (8 सितंबर) से हो गई है। इस टूर्नामेंट में भारत समेत 6 टीम हिस्सा ले रही हैं। इसमें पाकिस्तान की टीम भी खेल रही है। ये टूर्नामेंट राउंड रॉबिन आधार पर खेला जाएगा। इसका मतलब है कि सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक मैच जरूर खेलेंगी। पिछले साल टीम इंडिया ने इसी टूर्नामेंट में खिताब जीता था। ऐसे में टीम इंडिया ने अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा जापान-साउथ कोरिया का मैच 5-5 से ड्रॉ रहा। वहीं मलेशिया और पाकिस्तान ने भी 2-2 से ड्रॉ खेला है।
पहले ही क्वार्टर में टीम इंडिया ने बनाई बढ़त
मैच शुरू होने के बाद टीम इंडिया ने अटैकिंग गेम खेलना शुरू कर दिया था। टीम इंडिया ने पहले ही क्वार्टर में गोल करके बढ़त बना ली थी। टीम के लिए पहला गोल 14वें मिनट में सुखजीत ने किया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया की बढ़त दोगुना हो गई थी। दूसरा गोल उत्तम सिंह ने किया। टीम इंडिया के लिए तीसरे क्वार्टर में तीसरा गोल अभिषेक ने किया। भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर में कई बार गोल करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अंत में भारत ने इस मैच को 3-0 से अपने नाम किया।
कृष्ण बहादुर पाठक ने दिखाया दम
इस मैच में सभी की निगाह कृष्ण बहादुर पाठक पर टिकी हुई थी। वो दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश के संन्यास लेने के बाद पहली बार उनकी जगह पर उतरे थे। उन्होंने ने भी अपने खेल से अभी को प्रभावित किया है। उन्होंने साबित कर दिया कि वो आने वाले समय में पीआर श्रीजेश की जगह लेने के लिए तैयार हैं।
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
19 mins agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
53 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
4 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines