Shots Taken on Gautam Gambhir: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम की शुरुआत धमाकेदार रही। उन्होंने दुबई में यूएई को 9 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम की इस जीत में कुलदीप यादव का बड़ा किरदार रहा। उन्होंने 4 विकेट झटके और यूएई की हालत पतली कर दी। इसी के चलते भारतीय टीम ने यूएई को कम रन पर रोक दिया और मात्र 4.3 ओवर में 58 रन के लक्ष्य का पीछा कर लिया। कुलदीप को इसी के चलते प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि कुलदीप यादव को अगले मैच में खेलने का मौका नहीं मिलेगा।
कुलदीप यादव को लेकर संजय मांजरेकर ने क्या कहा?
कुलदीप यादव की गेंदबाजी की सभी ने खूब तारीफ की और उनमें से एक संजय मांजरेकर भी थे। हालांकि, उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर पर तीखा वार करते हुए कहा कि शायद कुलदीप को अब अगला मैच खेलने का चांस नहीं मिलेगा, क्योंकि उन्होंने परफॉर्म किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कुलदीप यादव ने एक ओवर में 3 विकेट झटके। अब वो शायद अगला गेम नहीं खेलेंगे।’
यादव को गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद उतने मौके नहीं मिले हैं। इसी वजह से फैंस ने गंभीर पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी कुलदीप को मौका नहीं मिला। रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup: UAE के खिलाफ तबाही मचाने के बाद शिवम दुबे का क्लियर मैसेज, कहा – ‘हार्दिक और मेरी कोई तुलना नहीं’
संजय मांजरेकर ने इंटरव्यू के दौरान भी उठाया सवाल
मैच के बाद संजय मांजरेकर ने कुलदीप यादव का इंटरव्यू लिया और उनसे मौके नहीं मिलने के बारे में सीधा पूछ लिया। संजय ने कहा, ‘मैंने पिछले कुछ सालों में ये चीज गौर की है कि आप टीम इंडिया के लिए हर एक गेम नहीं खेलते हैं। आपके सफर में कई बार गैप आया है। हालांकि, जब आप वापस आते हैं, तो इस तरह की परफॉर्मेंस देते हैं। आप हमेशा ही बेस्ट बनकर आते हैं। आप इस बारे में क्या बोलेंगे?’
कुलदीप यादव ने नहीं दिया क्लियर जवाब
संजय मांजरेकर के सवाल पर कुलदीप यादव ने सटीक जवाब नहीं दिया और अपनी गेंदबाजी के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘इस फॉर्मेट में लेथ पढ़ना और ये जानना जरुरी है कि बल्लेबाज क्या करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको ये भी देखना चाहिए कि बल्लेबाज आपके खिलाफ क्या करने का प्रयास कर रहे होते हैं।’
क्या IND vs PAK मैच में नहीं खेलेंगे कुलदीप?
एशिया कप में भारत का अगला मैच पाकिस्तान से होने वाला है। कुलदीप यादव ने यूएई के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की। उन्हें टीम से बाहर करना अब मुश्किल होगा। वो अपनी स्पिन गेंदबाजी से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को भी फंसा सकते हैं। ऐसे में कुलदीप का खेलना पक्का है। वो टीम की मजबूत कड़ी हैं।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: रद्द हो जाएगा IND vs PAK मुकाबला? अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
35 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 hr agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines