Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांग-कांग के बीच खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के साथ खेलेगी। अब टीम इंडिया के दुबई पहुंचने को लेकर एक रिपोर्ट सामने आ रही है कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी एकसाथ दुबई के लिए रवाना नहीं होंगे।
क्यों एकसाथ दुबई रवाना नहीं होंगे खिलाड़ी?
बीसीसीआई ने 19 अगस्त को एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया था। अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर कब टीम इंडिया दुबई के लिए रवाना होगी? अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि इस बार टीम इंडिया के खिलाड़ी दुबई के लिए एकसाथ नहीं बल्कि अलग-अलग रवाना होंगे। दरअसल ये फैसला खिलाड़ियों की यात्रा सुविधा के लिए लिया गया। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एक बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि “4 सितंबर को सभी खिलाड़ी दुबई पहुंच जाएंगे। टीम इंडिया का पहला नेट सत्र 5 सितंबर को होगा। यात्रा सुविधा को देखते हुए सभी खिलाड़ियों को उनके शहरों से दुबई के लिए उड़ान भरने को कहा गया है।”
उन्होंने आगे कहा कि “अन्य इंटरनेशनल उड़ानों की तुलना में दुबई पहुंचने में कम समय लगता है। ऐसे में कुछ खिलाड़ियों का मानना है कि पहले मुंबई आकर और फिर से दुबई के लिए उड़ान भरने का कोई मतलब नहीं है। जिसके चलते खिलाड़ियों को अपने-अपने शहरों से उड़ान भरने के लिए कहा गया है।” इससे पहले जब टीम इंडिया किसी बड़े इवेंट के लिए दूसरे देश के लिए उड़ान भरती थी तो सारे खिलाड़ी मुंबई इकट्ठा होते थे और फिर वहां से उड़ान भरते थे।
टीम इंडिया को दुबई में खेलने हैं 2 मैच
भारतीय टीम को शुरुआती 2 मैच दुबई में खेलने हैं। पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के साथ होगा, तो वहीं दूसरा मैच पाकिस्तान के साथ 14 सितंबर को खेला जाएगा। ये दोनों मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: न सूर्यकुमार और न शुभमन गिल, वीरेंद्र सहवाग ने बताया कौन होगा टीम इंडिया का गेम चेंजर?
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
29 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines