Asia Cup 2025 Super-4 Schedule: एशिया कप 2025 मे सुपर-4 की टीमें पहले ही तय हो गई थी, वहीं भारत और ओमान के बीच खेले गए मैच के बाद अब सुपर-4 का शेड्यूल भी पूरी तरह से फिक्स हो गया है. टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अपने तीनों मैच जीते हैं, जिसके चलते भारतीय टीम ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में 6 अंक के साथ पहले पायदान पर रही. वहीं पाकिस्तान की टीम 4 अंक के साथ दूसरे पायदान पर रही. ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान की टीम ने सुपर-4 के लिए क्वालीफाई किया है. जबकि ग्रुप-ए से श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम ने सुपर-4 में जगह बनाई है. श्रीलंका ने भी एशिया कप 2025 में अपने तीनों मैच जीते हैं, जिसके चलते टीम ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में 6 अंक के साथ टॉप पर रही.
टीम इंडिया खेलेगी 3 मुकाबले
एशिया कप 2025 सुपर-4 में टीम इंडिया को 3 मैच खेलने हैं. टीम इंडिया का पहला मुकाबला 21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के साथ होगा. इससे पहले लीग स्टेज में टीम इंडिया पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा चुकी है. इसके बाद भारतीय टीम को अपना दूसरी मैच 24 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलना है। वहीं टीम इंडिया का तीसरा मैच 26 सितंबर को श्रीलंका के साथ होगा।
21 सितंबर- भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई
24 सितंबर- भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई
26 सितंबर- भारत बनाम श्रीलंका, दुबई
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव ने ऐसे जीत लिया दिल, तारीफ करने से नहीं रोक पाए ओमान के कप्तान
सुपर-4 मैचों का पूरा शेड्यूल
20 सितंबर- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, दुबई
21 सितंबर- भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई
23 सितंबर- पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, अबू धाबी
24 सिंतबर- भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई
25 सितंबर- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, दुबई
26 सिंतबर- भारत बनाम श्रीलंका, दुबई
28 सितंबर- फाइनल
इन 4 टीमों की हुई छुट्टी
एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान, ओमान, यूएई और हांगकांग का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसके चलते इन टीमों को लीग मैचों के बाद ही एशिया कप 2025 से बाहर होना पड़ा. ओमान और हांगकांग की टीमें तो एशिया कप 2025 में अपनी जीत का खाता भी नहीं खोल पाई. दोनों टीमें ने अपने-अपने तीनों मैच हारे थे.
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: कौन हैं ओमान के क्रिकेटर जितेन रामानंदी, हार्दिक पांड्या और गुजरात से क्या है कनेक्शन?
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
33 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
51 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines