Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 में सुपर-4 का दूसरा मैच टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया। ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट करारी शिकस्त दी। ये इस एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरी भिड़ंत थी और दूसरी बार भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। वहीं मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव खिलाड़ियों के प्रदर्शन के काफी खुश दिखे।
मैच के बाद क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव?
पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा “जिस तरह से हमारे खिलाड़ी हर मैच में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे मेरा काम बहुत आसान हो रहा है। हमारे खिलाड़ियों ने जबरदस्त जज्बा दिखाया। पहले 10 ओवर के बाद वे शांत थे। ड्रिंक्स के बाद, मैंने उनसे कहा कि अब खेल शुरू होता है।”
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: अभिषेक शर्मा ने 13 साल के बाद किया ये बड़ा कारनामा, पहले विराट कोहली ने दिया था पाकिस्तान को गहरा ‘जख्म’
आगे जसप्रीत बुमराह को लेकर कप्तान सूर्या ने कहा “कोई बात नहीं, वह रोबोट नहीं है, किसी दिन उसका दिन खराब होगा। दुबे ने हमें मुश्किल से निकाला। अभिषेक और शुभमन एक-दूसरे के बहुत अच्छे पूरक हैं । यह आग और बर्फ का मेल है। पहली पारी के बाद, हमारे फील्डिंग कोच टी दिलीप ने उन सभी खिलाड़ियों को संदेश दिया जिनके हाथ आज ज्यादा तेज नहीं थे।”
बुमराह और सूर्यकुमार का रहा खराब प्रदर्शन
इस मैच में जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। जहां गेंदबाजी में जसप्रीत सबसे महंगे साबित हुए। इस मैच में गेंदबाजी करते हुए बुमराह ने 4 ओवर में सबसे ज्यादा 45 रन खर्च किए थे, जबकि उनको इस मैच में कोई विकेट भी नहीं मिला। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजी में निराश किया। इस मैच में सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। हालांकि बाकी खिलाडियों का प्रदर्शन कमाल का रहा और टीम इंडिया ने मैच को आसानी से जीत लिया था।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: हार के बाद पाक कप्तान सलमान आगा का बड़ा बयान, जानें किस पर फोड़ा ठीकरा?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
20 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
53 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines