Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीम दूसरी बार आमने-सामने होने वाली है. इससे पहले लीग स्टेज में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी, जिसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी. लेकिन इस बार मुकाबला सुपर-4 का है, जिसको भारतीय टीम कतई हल्के में नहीं लेना चाहेगी. मैच कल यानी 21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन मैच से एक दिन पहले महज 3 भारतीय खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करते हुए देखा गया, जो फैंस के लिए काफी हैरान कर देने वाला है.
सिर्फ 3 खिलाड़ियों ने क्यों की प्रैक्टिस?
रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के साथ होने वाले सुपर-4 के मैच से पहले टीम इंडिया के शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को प्रैक्टिस करते हुए देखा गया. इन तीनों खिलाड़ियों ने आईसीसी क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस की. दरअसल मैच से एक दिन पहले ऑप्सनल प्रैक्टिस सेशन होता है और जरूरी नहीं होता इसमें सभी खिलाड़ी आकर अभ्यास करें. खिलाड़ियों की मर्जी होती है उनको प्रैक्टिस करनी है या फिर अपनी बॉडी को रेस्ट देना है. जिसके चलते ही शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को ही ऑप्सनल प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेते हुए देखा गया.
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच में टॉस होगा अहम, ऐसा है दुबई का रिकॉर्ड
शुभमन गिल के लिए अभी तक ये टूर्नामेंट कुछ खास नहीं रहा है. पहले मैच में जरूर गिल ने यूएई के खिलाफ 9 गेंदों पर 22 रनों की नाबाद पारी खेली थी, लेकिन पाकिस्तान और ओमान के खिलाफ गिल दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे. ओमान जैसी कमजोर टीम के सामने भी गिल महज 5 रन बना पाए थे, ऐसे में अपनी खोई हुई फॉर्म पाने के लिए गिल जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. अब पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच में फैंस को भी गिल से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी पर होगा दारोमदार
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी कर रही है. अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अभी तक एशिया कप 2025 में शानदार रहा है, पहली ही गेंद से ये खिलाड़ी विपक्षी गेंदबाजों पर हावी हो जाता है. पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में अभिषेक ने शाहीन अफरीदी की जमकर कुटाई की थी. मैच की पहले ही गेंद पर चौका लगाकर अभिषेक ने शुरुआत की थी. एकबार फिर से टीम इंडिया अभिषेक से ऐसी ही तेज शुरुआत की उम्मीद करेगी.
ये भी पढ़ें:-ऋषभ पंत के फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, इस सीरीज से दोबारा मैदान पर करेंगे वापसी!
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
20 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
45 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
46 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines