Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में होने वाले मैच पर बवाल मचा हुआ है। भारत में इस मैच का जमकर विरोध हो रहा है और सोशल मीडिया पर इस मैच का बॉयकॉट किया जा रहा है। बावजूद इसके 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं अब पहलगाम आतंकी हमले में अपने पति की जान गंवाने वाली महिला का गुस्सा फूटा है, महिला लोगों से मैच न देखने की अपील की है।
ऐशन्या द्विवेदी की लोगों से अपील
पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी। जिसमें कानपुर के शुभम द्विवेदी भी शामिल थे जो अपनी पत्नी ऐशन्या के साथ पहलगाम घूमने गए थे। वहीं अब शुभम की पत्नी ऐशन्या ने मैच का विरोध करते हुए कहा कि “मैं समझ नहीं पा रही हूं। आप लोग इस मैच को देखने बिल्कुल न जाए और न मैच देखने के लिए अपना टीवी चलाएं।”
आगे उन्होंने कहा “बीसीसीआई को भारत बनाम पाकिस्तान मैच को स्वीकार नहीं करना चाहिए था। मुझे लगता है कि बीसीसीआई उन 26 परिवारों और ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के प्रति भावुक नहीं है।”
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK Live Streaming: सोनी के अलावा यहां भी देख सकते हैं मैच लाइव, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
क्रिकेटर्स पर भी उठाए सवाल
आगे क्रिकेटर्स पर सवाल उठाते हुए ऐशान्या ने कहा “हमारे क्रिकेटर क्या कर रहे हैं? एक-दो क्रिकेटर को छोड़कर किसी ने आगे आकर ये नहीं कहा कि हमें पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करना चाहिए। क्रिकेटर को राष्ट्रवादी भी कहा जाता है, लेकिन बीसीसीआई उनको बंदूक की नोक पर खेलने के लिए मजबूर नहीं कर सकता, उनको देश के लिए खड़ा होना चाहिए लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं।”
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: अभिषेक शर्मा को 1 साल से था इंतजार, अब सूफियान मुकीम से होगा हिसाब बराबर
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
41 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 hr agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
3 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines