Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 में सुपर-4 का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। वहीं जीत के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दोहरा जख्म देने का काम किया। टीम इंडिया ने एक बार फिर से पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मैच के बाद कोई हैंडशेक नहीं किया।
टीम इंडिया फिर दिखाया पाक को आईना
इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। आखिर में मैच जिताने के बाद हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा एक बार फिर से पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बिना हाथ मिलाए पवेलियन लौट गए थे। इससे पहले मैच में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था।
जब कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया को मैच जिताने के बाद बिना हाथ मिलाए पवेलियन की तरफ चल दिये थे और पाकिस्तानी खिलाड़ी देखते रह गए थे। आज एकबार फिर से सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले टॉस के दौरान भी पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था।
ये भी पढ़ें:-शुभमन गिल से लड़ने पहुंचे शाहीन अफरीदी, फिर भारतीय बल्लेबाज ने ऐसे दिखाई औकात
भारत ने फिर चटाई पाकिस्तान को धूल
टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 में दूसरी बार पाकिस्तान को धूल चटाई है। इससे पहले लीग मैच में 14 सितंबर को सूर्यकुमार की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी, वहीं अब सुपर-4 मैच में भारत ने पाक को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है।
इस मैच में पाकिस्तान ने टीम इंडिया के सामने मैच जीतने के लिए 172 रनों का लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 74 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा शुभमन गिल ने 47 रन बनाए थे। वहीं तिलक वर्मा 30 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ T20I में रचा इतिहास, युवराज सिंह को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
46 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines