Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। इसी बीच एशियन क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट के वेन्यू का भी ऐलान कर दिया है। एशिया कप 2025 के सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच अबू धाबी में अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा, जबकि फाइनल 28 सितंबर को दुबई में होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप चरण का अहम मैच 14 सितंबर को दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
क्या भारत-पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत?
पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बावजूद भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के फैसले पर आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि, इस जारी बहस के बीच, एसीसी ने पुरुष एशिया कप के आयोजन स्थलों की पुष्टि कर दी है।
अब देखने वाली बात होगी कि क्या एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया था। जिसके बाद अब करोड़ों फैंस की नजरें एशिया कप 2025 पर टिकी हैं।
3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 3 बार देखने को मिल सकती है। अगर दोनों टीमें सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लेती है तो फिर अगले दौर में दोनों की भिड़ंत होगी। अगर दोनों टीमें फाइनल तक पहुंच जाती है तो फिर तीसरी बार इन दोनों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़ें:-IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने चमत्कारी शतक लगाया, 3 बड़े रिकॉर्ड बना कर तहलका मचाया
संबंधित खबरें
पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
24 mins agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
43 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
1 hr agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
1 hr agoIND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला 4 मैच में मौका? गंभीर ने बताई अंदर की बात
2 hrs agoVIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
3 hrs ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
3 hrs ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines