Asia Cup 2025: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और ज्यादा खराब हो गए हैं, जिसके बाद माना जा रहा था कि इसका असर अब क्रिकेट मैदान पर भी देखने को मिलेगा। इस साल एशिया कप खेला जाना है, जिसकी मेजबानी भारत के हाथों में हैं। अभी तक एशिया कप को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे कि क्या इस बार ये टूर्नामेंट होगा, क्या इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने होंगे? वहीं अब एशिया कप 2025 की तारीख को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया, जिसके मुताबिक सितंबर में इस टूर्नामेंट का आयोजन हो सकता है।
इस दिन होगी एशिया कप की शुरुआत?
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक 10 सितंबर से एशिया कप 2025 की शुरुआत हो सकती है, जिसको लेकर एसीसी ने तैयारियां शुरू कर दी है। टूर्नामेंट में इस बार 6 टीमें हिस्सा ले सकती है, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और यूएई शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक एशिया कप 2025 के सभी मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे।
हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा टूर्नामेंट
एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत करने वाला है, लेकिन पाकिस्तान की टीम अब भारत खेलने नहीं आएगी। जिसके चलते एकबार फिर से ये टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा। इससे साल 2023 में एशिया कप खेला गया था, तब उसकी मेजबानी पाकिस्तान के हाथों में थी, लेकिन टीम इंडिया ने हाइब्रिड मॉडल के तहत अपने मुकाबले श्रीलंका में खेले थे। पिछली बार खिताब को टीम इंडिया ने अपने नाम किया था।
वहीं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट भी हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला गया था, इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के हाथों में थी और टीम इंडिया ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था, जिसके बाद टीम इंडिया ने अपने सभी मैच यूएई में खेले थे और खिताब पर भी कब्जा किया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: एजबेस्टन में क्या मिलेगा अभिमन्यु ईश्वरन को मौका? टीम इंडिया कर सकती है प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
5 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
6 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines