हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: विराट कोहली की चोट पर आया बड़ा अपडेट, कोच ने कर दिया बड़ा खुलासा

Virat Kohli: विराट कोहली की चोट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान किंग कोहली को चोट लगी थी।

विज्ञापन

Virat Kohli: आईपीएल 2025 में मैच नंबर 14 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। इस मैच में गुजरात ने शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। मैच में फील्डिंग कर रहे विराट कोहली को चोट लग गई थी। जिसके बाद वह मैदान पर घुटने टेक कर बैठ गए थे। अब उनकी चोट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। खुद हेड कोच ने विराट कोहली पर बड़ा अपडेट साझा किया है।

विराट कोहली को लगी थी चोट

12वें ओवर के दौरान विराट कोहली डीप मिडविकेट पर फील्डिंग कर रहे थे। क्रुणाल पांड्या की गेंद पर साईं सुदर्शन ने जबरदस्त शॉट खेला। शॉट इतना तेज था की गेंद विराट को चोटिल करते हुए सीमारेखा के पार पहुंच गई। इसके बाद विराट को तेजी से दर्द हुआ और वह मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए। इस दौरान विराट काफी परेशानी में देखे गए। मेडिकल स्टाफ की टीम तुरंत विराट पर पहुंची। हालांकि थोड़ी देर बाद विराट कोहली फिट हो गए और पूरे मैच में फील्डिंग करते हुए देखे गए। अब उनकी चोट पर आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि विराट कोहली पूरी तरीके से ठीक हैं। ये आरसीबी के लिए अच्छी खबर है।

अर्धशतक के बाद विराट का बल्ला खामोश

विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ खेले गए पहले मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 36 गेंदों में 59 रन बनाए थे, जिसमें 4 चौके के अलावा 3 छक्के शामिल थे। विराट इस मैच में अंत तक खड़े रहे थे और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। लेकिन पिछली दो पारियों में विराट का बल्ला नहीं चला। उन्होंने सीएसके के खिलाफ 31 रनों की संघर्ष भरी पारी खेली, जबकि जीटी के खिलाफ उन्होंने 7 रन बनाए थे। आने वाले मैचों में विराट कोहली से आरसीबी को खासा उम्मीदें रहने वाली हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: RCB को ‘सरेंडर’ करने के बाद क्या बोले DSP सिराज? बता दिया अपना मास्टर प्लान

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola