Alex Carey, Australia vs Sri Lanka: ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ इतिहास रच दिया है। उन्होंने गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में 156 रनों की जोरदार पारी खेली। इस पारी के साथ ही अब वो एशिया में 150 या उससे ज्यादा की पारी खेलने वाले पहले कंगारू विकेटकीपर बन गए हैं।
शुक्रवार को गिलक्रिष्ट के क्लब में शामिल हुए थे कैरी
एलेक्स कैरी ने इससे पहले शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ जैसे ही अपना शतक पूरा किया, वैसे ही वो एशिया में टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बन गए। कैरी का यह क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में दूसरा शतक था और दिसंबर 2022 के बाद उनका पहला शतक भी था। उन्होंने 118 गेंदों पर शतक बनाया पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट की लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने एशिया में चार शतक लगाए थे।
किस गैर-एशियाई खिलाड़ी के नाम सबसे ज्यादा शतक
उन्होंने इन चार शतक में से एक-एक बांग्लादेश और श्रीलंका में और जबकि दो भारत में बनाए हैं। एशिया में किसी गैर-एशियाई खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा शतक जिम्बाब्वे के दिग्गज बल्लेबाज एंडी फ्लावर के नाम हैं, जिन्होंने पांच शतक जड़े हैं।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: स्टीव स्मिथ ने बनाया नया रिकॉर्ड, लंका में स्टार बल्लेबाज का बजा डंका
कैरी ने कप्तान स्मिथ संग संभाला मोर्चा
वह उस समय बैटिंग करने आए, जब टीम ने 91 रनों पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। उन्होंने यहां से कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 259 रन जोड़े। इस दौरान स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 36वां शतक जड़ा और 131 रनों की जोरदार पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच इस साझेदारी के दम पर कंगारू टीम श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में अब तक 100 से ज्यादा रनों की लीड लेने में सफल रही है।
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए कौन करेगा ओपन? युवा खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
9 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
35 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines