Afghanistan Cricket Team: अफगानिस्तान की टीम इन दिनों भारत में है। जहां वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में एकमात्र टेस्ट खेल रही है। हालांकि बारिश के कारण ये मैच अब तक पूरा नहीं हो सका है। जिस पर काफी बवाल मचा हुआ है। इस बीच अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान की 17 सदस्यीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 18 सितंबर से यूएई में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।
राशिद खान की हुई वापसी
अफगान टीम में स्टार खिलाड़ी राशिद खान की वापसी हो गई है। राशिद चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। टीम में 2 धाकड़ खिलाड़ी इब्राहिम जादरान और मुजीब उर रहमान भी नहीं होंगे। जादरान टखने की मोच के कारण बाहर हो गए हैं। जबकि मुजीब को दाहिने पैर में मोच है। हालांकि उनकी कमी पूरी करने के लिए युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई है।
दो युवा खिलाड़ियों को मिली जगह
दो स्टार खिलाड़ियों के बाहर होने से युवा खिलाड़ी और दाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अब्दुल मलिक को जगह दी गई है। उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। दूसरी ओर सात टी-20 इंटरनेशनल मैचों का अनुभव रखने वाले दरवेश रसूली को भी जगह मिल गई है। टीम की कप्तानी हशमतुल्लाह शाहिदी करेंगे। जबकि रहमत शाह को उप-कप्तान बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2024: ईशान किशन का जोरदार कमबैक, धमाकेदार शतक जड़ आलोचकों को दिया करारा जवाब
ये है शेड्यूल
| पहला वनडे मैच | 18 सितंबर 2024 | बुधवार | शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, यूएई |
| दूसरा वनडे मैच | 20 सितंबर 2024 | शुक्रवार | शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, यूएई |
| तीसरा वनडे मैच | 22 सितंबर 2024 | रविवार | शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, यूएई |
अफगानिस्तान की वनडे टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, रियाज हसन, दरविश रसूली, गुलबदीन नैब, राशिद खान, नांग्याल खरोती, अल्लाह मोहम्मद गजनफर, फजल हक फारूकी, बिलाल सामी, नवीद जादरान और फरीद अहमद मलिक।
ये भी पढ़ें:- Uttarakhand premier League 2024: केएल राहुल की टीम को चारों खाने चित करने वाले घातक गेंदबाज की होगी एंट्री
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
3 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
11 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
24 mins agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines