AFG vs AUS: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 28 फरवरी को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम को सीधे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। वहीं हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के साथ ही साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम भी अफगानिस्तान के हार की दुआ करेगी। इस टूर्नामेंट को कल के मुकाबले में कम से कम एक सेमीफाइनलिस्ट और मिल जाएगा।
हेड टू हेड में रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का है दबदबा
विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 4 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलियन टीम ने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है। अफगानिस्तान टीम के पास वनडे विश्व कप 2023 में जीत दर्ज करने का बड़ा मौका था, लेकिन उस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक जड़कर अफगानिस्तान टीम को हरा दिया था।
जानिए मौसम और पिच रिपोर्ट
लाहौर का पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होता है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इस मैदान पर 2 मुकाबले खेले गए हैं और दोनों ही मुकाबलों में 4 बार 300+ रन बने हैं। गेंदबाजों के लिए इस मैदान पर कुछ खास नहीं होता है। पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।
मौसम की बात करें तो इस मुकाबले पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। मैच के दिन बारिश होने का चांस कुल 71% है। ऑस्ट्रेलियन टीम को बारिश से मैच रद्द होने पर फायदा होगा लेकिन अफगानिस्तान टीम चाहेगी की यह मुकाबला पूरा खेला जाए।
यहां पर देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
अफगान टीम- रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नूर अहमद, फजल हक फारूकी।
ऑस्ट्रेलियन टीम- मैथ्यू शॉर्ट, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन।
ये भी पढ़ें: AFG vs AUS मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए लाहौर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
19 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
35 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines