Abhishek Sharma IND vs ENG: कोलकाता के मैदान पर अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंग्लिश गेंदबाजी अटैक से जमकर खिलवाड़ किया। अभिषेक ने सिर्फ 34 गेंदों का सामना करते हुए 79 रन की आतिशी पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान अभिषेक ने 5 चौके और आठ गगनचुंबी छक्के जमाए। युवा बैटर ने अपनी 79 रन की पारी में 68 रन सिर्फ चौके-छक्कों से बटोरे। अभिषेक ने अपना अर्धशतक महज 20 गेंदों में पूरा किया। अपनी इस इनिंग के दौरान अभिषेक ने कई बड़े रिकॉर्ड्स को भी चकनाचूर कर डाला।
दूसरी सबसे तेज फिफ्टी
अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जमाया। उन्होंने अपनी फिफ्टी महज 20 गेंदों में पूरी की। अभिषेक ने अपने शुरुआती 51 में से 48 रन सिर्फ बाउंड्री से बटोरे। अभिषेक ने केएल राहुल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। राहुल ने साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 27 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2007 में महज 12 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी।
86 प्रतिशत रन सिर्फ बाउंड्री से
अभिषेक शर्मा ने अपनी 79 रन की धांसू पारी के दौरान 68 रन सिर्फ चौके-छक्कों से बटोरे। अभिषेक ने 86 प्रतिशत सिर्फ बाउंड्री से बनाए। अभिषेक रोहित का रिकॉर्ड तोड़ते-तोड़ते रह गए। साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा ने 118 में से 108 रन सिर्फ बाउंड्री से बटोरे थे। यानी 91 प्रतिशत रन रोहित के बल्ले से चौके-छक्कों से आए थे। अभिषेक ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड की खूब धुनाई की। वहीं, उन्होंने आदिल राशिद के खिलाफ भी जमकर हाथ खोले।
टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड से मिले 133 रन के लक्ष्य को महज 12.5 ओवर में हासिल कर लिया। भारतीय टीम ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम गेंदें खेलते हुए इस लक्ष्य को हासिल किया। अभिषेक के अलावा संजू सैमसन ने भी बल्ले से धमाल मचाया और 26 रन की तेज तर्रार पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने अपनी फिरकी का जादू बिखेरते हुए तीन विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines