Abhishek Sharma, Yuvraj Singh: IPL 2024 में कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इन्हीं में से एक हैं सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, जिन्हें टी विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम में जगह मिल सकती है। हालांकि, दिग्गज भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का मानना है कि अभिषेक अभी विश्व कप के लिए तैयार नहीं हैं। IPL 2024 में अभिषेक ने 218 की स्ट्राइक रेट से 8 मुकाबलों में 288 रन बनाए हैं। युवराज सिंह ने काफी समय तक पंजाब के इस युवा बल्लेबाज के साथ काम किया है। ऐसे में युवराज का कहना है कि इंटरनेशनल सिलेक्शन के लिए उन्हें थोड़ा मैच्योर होने की जरूरत है।
अभी विश्व कप खेलने के लिए तैयार नहीं
क्रिकबज से बातचीत में युवराज सिंह ने कहा, “अभिषेक लगभग वहां पहुंच चुके हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह अभी विश्व कप के लिए तैयार है। विश्व कप के लिए हमें एक अनुभवी टीम चुननी होगी। जाहिर तौर पर कुछ लोग भारत के लिए खेले हैं। विश्व कप के बाद उन्हें भारत के लिए खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्हें इसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आने वाले छह महीने अभिषेक के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी।”
स्ट्राइक रोटेट करना सीखना होगा
युवराज ने कहा, “उनका प्रदर्शन निश्चित रूप से बेहतर है। उनका स्ट्राइक रेट अद्भुत रहा है, लेकिन बड़े स्कोर नहीं आए हैं। उसके पास बड़े शॉट खेलने की क्षमता है, वह जो बड़े छक्के लगा रहा है वह बहुत अच्छे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उसे सिंगल लेना सीखना होगा और स्ट्राइक रोटेट करना सीखना होगा। उसे उन गेंदबाजों को खेलना सीखना होगा जो गेंदबाजी कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उस पहलू पर काम करना होगा।”
हेड से सीखने का अच्छा मौका
युवराज ने कहा, “अभिषेक के पास SRH में उनके सलामी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई स्टार ट्रेविस हेड से सीखने का अच्छा मौका है, खासकर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में बदलने की कला। उन्हें निश्चित रूप से ट्रेविस हेड से बहुत आत्मविश्वास मिल रहा है। ट्रेविस इस समय एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने विश्व कप फाइनल में शतक बनाया था, वह एक बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। अभिषेक के पास यह सीखने का अवसर है कि अच्छी शुरुआत को कैसे बड़ी पारी में कैसे बदला जाता है।”
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: इन 5 खिलाड़ियों ने IPL में मचा रखा है कोहराम, विश्व कप का जरूर मिल सकता है टिकट
ये भी पढ़ें: T20 WC 204: पूर्व क्रिकेटर ने चुनी टीम इंडिया, विराट के साथ इन 2 खिलाड़ियों को भी कर दिया बाहर
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
27 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
56 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
56 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines