Aakash Chopra Support Hanuma Vihari : हनुमा विहारी इस समय आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के साथ विवाद को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अब इसमें पूर्व भारतीय सलानी बल्लेबाज ने भी एंट्री मारते हुए हनुमा विहाकी का समर्थन किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हनुमा पहले खिलाड़ी नहीं हैं जिसके साथ आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने ऐसा कुछ किया है। बता दें कि हाल ही में हनुमा विहारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि उन्हें रणजी ट्रॉफी 2024 के पहले मैच बंगाल के मैच के बात कप्तानी से हटा दिया गया था।
उन्होंने यह भी बताया कि राजनेता के कहने पर उनसे उनकी कप्तानी छीनी गई थी। जिसके बाद आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने एक प्रेस रिलीज भी जारी की थी। अब इस मामले में आकाश चोपड़ा ने एंट्री मारते हुए हनुमा विहारी के समर्थन में खड़े हुए हैं। वहीं उनको इस बात पर भी सवाल खड़े किए कि टीम का स्क्वॉड 16 खिलाड़ियों का होता है तो वह 17वां खिलाड़ी आया कहां से।
https://twitter.com/bengalurubouy2/status/1762128758256054620
हुनाम विहारी ने शेयर किए थे पोस्ट
26 फरवरी को हनुमा विहारी ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट को शेयर किया गया था। जिसमें लिखा था कि मैं बंगाल के खिलाफ पहले मैच में कप्तान था। उस दौरान मैने 17वें खिलाड़ी पर चिल्ला दिया था। जिसकी शिकायत उस खिलाड़ी ने अपने पिता से जाकर कर दी थी और उनके पिता ने आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन से मेरे खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की थी। जिसके बाद दूसरे मैच से मुझे कप्तानी से हटा दिया गया था। जबकि आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा था कि हनुमा विहारी ने अपनी मर्जी से कप्तानी छोड़ी है, उनपर किसी भी प्रकार का कोई दवाब नहीं बनाया गया था।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: आईपीएल के वो 5 अटूट रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है
आकाश चोपड़ा ने कही यह बात
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर हनुमा विहारी कुछ कह रहे हैं तो वह सच होगा। उन्होंने आगे कहा कि हनुमा विहारी को ऐसे वैसे खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि उन्होंने हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद मैदान पर जाकर एक हाथ से बल्लेबाजी की थी। आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि हनुमा विहारी ने आंध्र क्रिकेट को काफी ऊपर तक पहुंचाया है। वह हमेशा अपनी टीम को साथ लेकर चलने वाले खिलाड़ी हैं।
हनुमा विहारी को लेकर उन्होंने आगे कहा कि सिडनी टेस्ट के दौरान फटी हुई हैमस्ट्रिंग के साथ उन्होंने बल्लेबाजी की थी। उन्होंने वहां अपना करियर दांव पर लगा दिया था। यह सब देखने के बाद मुझे लगता है कि वह सच कह रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीसीसीआई को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना होगा। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर यह भी कहा कि आखिर 17 खिलाड़ी एक स्क्वॉड में क्या कर रहे थे। उनके हिसाब से एक स्क्वॉड में 15 या 16 खिलाड़ी होने चाहिए बस इससे ज्यादा नहीं।
ये भी पढ़ें- ना ऑस्ट्रेलिया ना इंग्लैंड, बल्कि भारतीय दिग्गज गेंदबाज को अपना गुरु मानते हैं जेम्स एंडरसन
ऐसा रहा हनुमा विहारी का करियर
हनुमा विहारी ने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत 2010 में हैदराबाद की तरफ से की थी। मगर उन्होंने अपने करियर के ज्यादातर मैच आंध्र के लिए खेले थे। अभी तक वह फर्स्ट क्लास करियर में 124 मैच खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने 51.80 की कमाल औसत के साथ 9325 रन बनाए हैं। उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 24 शतक और 49 अर्धशतक भी हैं।
हनुमा विहारी ने भारत के लिए 16 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 33.56 की औसत के साथ 839 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 5 अर्धशतक भी शामिल है। हनुमा विहारी ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। जिसके बाद से वह टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए हैं।
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
35 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
13 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
13 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines