Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान को ट्राई सीरीज के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से ही पाकिस्तान टीम की आलोचना हो रही है। इसी बीच पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान टीम की कमजोरी बताई है।
आकाश चोपड़ा ने बताई पाकिस्तानी टीम की कमजोरी
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी टीम को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी टीम ICC टूर्नामेंट का दबाव नहीं झेल नहीं पाते हैं। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान की कमजोरी आज की नहीं है। ये हमेशा से ही उनकी कमजोरी है। बेशक वे चैंपियंस ट्रॉफी में गत विजेता हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि वे दबाव में फंस जाते हैं। वे पिछले आईसीसी आयोजन (2024 टी20 विश्व कप) में अमेरिका से हार गए थे और दूसरे दौर के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए थे।”
“वे 2022 टी20 विश्व कप के फाइनल में जरूर पहुंचे, लेकिन 2023 वनडे विश्व कप में वे पूरी तरह से फ्लॉप थे। यह एक ऐसी टीम है जो दबाव में बस बिखर जाती है। इस दौरान वे पूरी तरह से फ्लॉप हो जाते हैं इसलिए आपको इस बात से सहमत होना होगा कि यह पाकिस्तान की कमजोरियों में से एक है।”
‘लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं’
आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तानी टीम को लेकर आगे बात करते हुए कहा, “उनका प्रदर्शन लगातार ऊपर-नीचे होता रहता है। वो लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। उनका देश भी उसी तरह ऊपर-नीचे होता रहता है। यही बात उनकी क्रिकेट टीम में भी दिखाई देती है। ”
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैय्यब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा (उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान (कप्तान), उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।
संबंधित खबरें
WTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
9 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
22 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
41 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines