Shubman Gill: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों चोटिल हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला गया था. इस मैच में शुभमन गिल केवल 3 गेंद ही खेल पाए थे, क्योंकि उनकी गर्दन में ऐंठन होने लगी थी और वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. वहीं दूसरी पारी में वह बल्लेबाजी करने भी नहीं आए. हालांकि अब गिल को खास सलाह मिली है. उन्हें कप्तानी छोड़ने के लिए भी पूर्व दिग्गज ने कहा है.
आराम करना है तो IPL छोड़ दें
साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच से पहले आकाश चोपड़ा ने कहा कि, मैंने हेड कोच गौतम गंभीर से वर्कलोड मैनेजमेंट पर सवाल पूछा तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि अगर आपको वर्कलोड मैनेजमेंट करना है तो IPL छोड़ दें. इसके अलावा चोपड़ा ने गिल को भी कप्तानी छोड़ने की सलाह दी है. उनका मानना है कि ज्यादा जिम्मेदारियां खिलाड़ियों को दबाव में रखती हैं. बल्लेबाज के तौर पर आप अगर खेलेंगे तो ज्यादा फ्रेश रहेंगे. IPL टीम की कप्तानी आप पर ज्यादा दबाव डाल रही है तो कप्तानी छोड़ दीजिए. चोपड़ा ने आगे कहा कि, “विराट कोहली सालों तक ऐसा ही करते रहे. वे तीनों फॉर्मेट खेले, कभी ब्रेक नहीं लिया. मैं गौतम की इस राय से पूरी तरह सहमत हूं कि जब आप देश के लिए खेलते हैं, तो आप देश के लिए ही खेलते हैं. अगर आपको ब्रेक की जरूरत है, तो कुछ मैचों के लिए या IPL में कप्तानी से ब्रेक लेकर अपना काम हल्का करें.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: दूसरे टेस्ट से पहले सामने आई पिच की पहली तस्वीर ने हर किसी को चौंकाया! टीम इंडिया को रहना होगा सावधान
इस साल ही कप्तान बनाए गए हैं गिल
रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. इसके बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी थी. इस सीरीज से पहले ही गिल को कप्तान बनाया गया. इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने शानदार कप्तानी भी की. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले गिल को वनडे कप्तान बनाया गया. इससे पहले वह IPL 2024 में गुजरात टाइटंस के कप्तान भी चुने गए थे.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट से पहले अग्निपरीक्षा से गुजरेंगे शुभमन गिल, टीम इंडिया की अटकी होंगी सांसें!
संबंधित खबरें
मुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
37 mins agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
1 hr agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
2 hrs agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
2 hrs agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
2 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
2 hrs agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
3 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
3 hrs agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
4 hrs agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines