हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

WPL ने बदली इन अनजान खिलाड़ियों की किस्मत, टीम इंडिया का खुला दरवाजा, एक ने जिताया वर्ल्ड कप

Womens Premier League: महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन साल 2023 में खेला गया था. अब तक इस लीग में दुनिया की कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले चुकी हैं. अपनी प्रतिभा को साबित करने का ये बड़ा मंच भी है. 5 ऐसी खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने WPL में शानदार प्रदर्शन के दमपर भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया.

विज्ञापन
श्रेयंका पाटिल

Womens Premier League: महिला प्रीमियर लीग में अब तक 3 सीजन खेले जा चुके हैं. साल 2023 में इस लीग की शुरुआत हुई थी. पहला खिताब मुंबई इंडियंस ने जीता था. इसके बाद दूसरे सीजन की चैंपियन आरसीबी बनी थी. वहीं तीसरा सीजन मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया था. महिला प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन कर कई खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया है. यहां हम 5 खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, जिन्हें WPL के जरिए भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला. एक खिलाड़ी ने तो भारत को विश्व कप भी जिताया है.

श्री चरणी

आंध्र प्रदेश की श्री चरणी ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए साल 2025 में 2 मैच खेले और 4 विकेट अपने नाम किए. उनकी शानदार गेंदबाजी को देखते हुए चरणी को भारतीय टीम में मौका भी मिला. चरणी 18 वनडे में 23 और 10 टी20 इंटरनेशनल मैच में 15 विकेट ले चुकी हैं. उन्होंने भारत को महिला वनडे विश्व कप जिताने में अहम किरदार प्ले किया था.

विज्ञापन

श्रेयंका पाटिल

श्रेयंका पाटिल ने आरसीबी के लिए साल 2023 में प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने 7 मैच में 6 विकेट लिए. कुछ महीने बाद ही श्रेयंका पाटिल को भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला. अभी तक वह तीन वनडे और 16 टी20 इंटरनेशनल मैच में 25 विकेट झटक चुकी हैं.

विज्ञापन

सजीवन सजना

साल 2024 में सजीवन सजना को मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने का मौका मिला. उन्होंने अपने पहले ही मैच में मुंबई को छक्का लगाकर जीत दिलाई. इसके बाद वह सभी की नजरों में आ गईं. इसके बाद भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया और अब तक 14 मैच में 41 रन बनाने के साथ ही एक विकेट ले चुकी हैं

विज्ञापन

मीन्नू मणि

केरल की मीन्नू मणि ने साल 2023 में दिल्ली के लिए 3 मैच खेला. हालांकि इस दौरान उन्होंने एक भी विकेट अपने नाम नहीं किया. लेकिन उनकी अच्छी गेंदबाजी को देखते हुए मीन्नू मणि को भारत के लिए खेलने का मौका मिला.

विज्ञापन

आशा सोभना

साल 2024 में आशा सोभना ने आरसीबी के लिए खेला और 10 मैच में 12 विकेट झटके. इसके बाद वह भारतीय टीम में चुनी गईं. दो वनडे और छह टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी आशा सोभना ने इस दौरान 13 विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

साइका इशाक

मुंबई इंडियंस ने साल 2023 में साइका इशाक को 10 लाख में खरीदा. इसके बाद उन्होंने 10 मैच में एमआई के लिए 15 विकेट लिए. उन्होंने दिसंबर 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू किया. अब तक वह 4 मैच में भारत के लिए 5 विकेट ले चुकी हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola