Indian Squad for World Championship Event: टोक्यो में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होने वाला है। इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय दल का ऐलान हो गया है। नीरज चोपड़ा समेत 19 सदस्यों के स्क्वाड को मौका दिया जा रहा है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने रविवार के दिन टीम का ऐलान किया। मौजूदा वर्ल्ड जैवलिन चैंपियन नीरज चोपड़ा पर सभी की नजर टिकी हुई है।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल का ऐलान
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने टोक्यो एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए 19 सदस्यों के नाम सामने रखे हैं। कुल मिलाकर 14 पुरुषों और 5 महिलाओं को मौका मिल रहा है। स्क्वाड कुछ इस प्रकार है:
- नीरज चोपड़ा (भाला फेंक)
- सचिन यादव (भाला फेंक)
- रोहित यादव (भाला फेंक)
- यश वीर सिंह (भाला फेंक)
- प्रवीण चिथरावेल (ट्रिपल जंप)
- अब्दुल्ला अबूबैकर (ट्रिपल जंप)
- श्रीशंकर एम (लॉन्ग जंप)
- सर्वेश अनिल कुषारे (हाई जंप)
- तेजस शीर्षे (110 मीटर हर्डल)
- अनिमेष कुजूर (200 मीटर रेस)
- गुलवीर सिंह (5000M और 10000M रेस)
- सेर्विन सेबस्टियन (20 किलोमीटर वॉक)
- संदीप कुमार (35 किलोमीटर रेस वॉक)
- राम बाबू (35 किलोमीटर रेस वॉक)
- अनु रानी (जैवलिन थ्रो)
- पूजा (800 और 1500 मीटर रेस)
- पारुल चौधरी (3000 मीटर SC)
- अंकिता (3000 मीटर SC)
- प्रियंका (35 किलोमीटर रेस वॉक)
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप कब से कब तक चलेगी?
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत 13 सितंबर 2024 से होने वाली है। यह प्रतियोगिता 8 दिनों तक चलेगी और 21 सितंबर को इसका अंत हो जाएगा। भारतीय दल 4 सितंबर से 9 सितंबर 2025 तक टोक्यो में प्री ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा बनने वाला है। बता दें कि नीरज चोपड़ा 5 सितंबर 2025 को कैंप में शामिल होने वाले हैं।
नीरज चोपड़ा की नजर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप पर
नीरज चोपड़ा हाल ही में डायमंड लीग फाइनल का हिस्सा बने थे और वो दूसरे पायदान पर रहे। गोल्ड नहीं जीत पाने से नीरज थोड़े निराश थे लेकिन उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप को अपना अगला लक्ष्य बनाया। ‘टोक्यो में होने वाले वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप से पहले मेरे पास तीन सप्ताह हैं। मैं पूरा ट्राय करूंगा। इवेंट करीब हैं और मुझे भाला थोड़ी और दूर फेंकना होगा। अभी मेरा टारगेट वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेरे खिताब का बचाव करना है। मैं काफी अच्छा फील कर रहा हूं और मुझे बस बेहतर टाइमिंग की जरूरत है।’
ये भी पढ़ें:- डायमंड लीग फाइनल में गोल्ड क्यों नहीं जीत पाए नीरज चोपड़ा? खुद बताई वजह, वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भरी हुंकार
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
33 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
51 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines