Oneirology: सपने मानव जीवन के रहस्यमय पहलू हैं। सदियों से लोग सपनों (dreams) को जानने व समझने का प्रयास करते रहे हैं। लोग अपने अनुभवों और ज्ञान के आधार पर सपनों की व्याख्या करते हैं। सपनों की यह व्याख्या वास्तविकता परे अटकलों पर आधारित होती है। सपनों (dreams) के वैज्ञानिक अध्ययन को ‘ओनेरोलॉजी’ (Oneirology) कहा जाता है। वैज्ञानिक शोधों ने सपनों के कारण और प्रक्रियाओं पर नई रोशनी डाली है। डॉ. आशीष कुमार की विशेष रिपोर्ट-
सपनों के बारे में समझने वाली पहली बात यह है कि वे नींद के एक विशिष्ट चरण के दौरान आते हैं, जिसे REM स्लीप यानी आरईएम (rapid eye movement) नींद के रूप में जाना जाता है। REM नींद के दौरान, मस्तिष्क अत्यधिक सक्रिय होता है, नींद के अन्य चरणों की तुलना में कई क्षेत्रों में तंत्रिका सक्रियता में वृद्धि दिखाई देती है। इस बढ़ी हुई गतिविधि को सपनों से जोड़कर देखा जाता है।
क्या कहते हैं वैज्ञानिक
सपनों की महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक उनकी अक्सर अवास्तविक और अतार्किक प्रकृति है। जागृत अवस्था में मनुष्य के विचार संरचित और तार्किक होते हैं। जबकि, सपने में होने वाली अधिकांश घटनाएं अतार्किक और बिना क्रम के होती हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि REM नींद के दौरान, मस्तिष्क का प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स, जो नियोजन, निर्णय लेने और तर्क जैसे कार्यकारी कार्यों के लिए जिम्मेदार होता है, अपेक्षाकृत कम सक्रिय होता है। वहीं मस्तिष्क के अन्य क्षेत्र, जैसे दृश्य कॉर्टेक्स और लिम्बिक सिस्टम अधिक सक्रिय होते हैं। इसका परिणाम होता है कि विचार और संवेदनाए एक प्रकार के घालमेल के रूप में दिखायी देनी लगती हैं। इस प्रक्रिया में जरूरी नहीं है कि सपनों की दृश्य दुनिया एक तार्किक या रैखिक अनुक्रम का पालन करे।
क्या सपने भविष्य का संकेत देते हैं ?
सपनों को हमारे जाग्रत जीवन की घटनाओं और अनुभवों से प्रभावित माना जाता है। सपने मस्तिष्क के लिए उन यादों, भावनाओं और सूचनाओं को प्रोसेस करने की प्रक्रिया होते हैं, जिनका सामना हम दैनिक जीवन में करते हैं। उदाहरण के लिए, यदि हम आगामी परीक्षा या साक्षात्कार के बारे में चिंतित हैं, तो हम इसके बारे में अक्सर सपने देखते हैं। हमारा दिमाग सपनों के माध्यम से होने वाली घटनाओं के लिए स्वयं को तैयार करने में जुट जाता है। यही कारण है कि लोग सपनों के मध्यम से भविष्य की झलक पाने का दावा करते हैं।
‘यस’ या ‘नो’ का फॉर्मेट
इसी तरह, सपने में व्यक्ति भावनात्मक मुद्दों या संघर्षों को देखते हैं। इस मामले में अनुसंधानकर्ताओं का मानना है कि स्वप्न के माध्यम से व्यक्ति मस्तिष्क के सुरक्षित और नियंत्रित वातावरण में अपने अनुभवों को प्रोसेस करने और आवश्यक जानकारियों को संरक्षित करने का काम करता है। यह काम अवचेतन मन द्धारा कंप्यूटर की भांति ‘यस’ या ‘नो’ के फॉर्मेट में किया जाता है।
वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्य
वैज्ञानिकों ने सपनों की प्रकृति और कार्यप्रणाली को समझने के लिए अनेक शोध किए हैं, इसके बावजूद अभी भी बहुत कुछ ऐसा है जो एक रहस्य बना हुआ है। उदाहरण के लिए, यह स्पष्ट नहीं है कि क्यों कुछ लोग अपने सपनों को विस्तृत रूप से याद रखते है? जबकि, कुछ लोगों को सपने याद नहीं रहते हैं। क्यों कुछ लोगों को बार-बार या तीव्र दुःस्वप्न का अनुभव होता है? जबकि, कुछ लोगों को सपनों के माध्यम से प्रसन्नता प्राप्त होती है।
तमाम अनसुलझे सवालों के बावजूद सपनों के रहस्यों को सुलझाना गहन अनुसंधान का विषय है। न्यूरोइमेजिंग जैसी तकनीकों के माध्यम से, शोधकर्ताओं ने हमारे सपनों को जन्म देने वाली जटिल तंत्रिका प्रक्रियाओं के बारे में बेहतर समझ हासिल करने का प्रयास किया है। वैज्ञानिक सपनों के गूढ़ रहस्यों को जितना अधिक उजागर करने का प्रयास करेंगे, उतना ही वह मन की कार्यप्रणाली और चेतना की प्रकृति को समझने में कामयाब होंगे।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
2 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
4 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
6 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
7 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
10 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
13 days agoअंतरिक्ष में मिल गया जीवन? करोड़ों किमी दूर एक ग्रह से आ रहे रेडियो सिग्नल
15 days agoAI बताएगा बारिश का हाल, लेकिन 2070 की तैयारी आज से करनी होगी
17 days agoचक्रवात का कैसे पड़ा नाम 'अर्नब', क्या मचाने वाला है कोहराम?
20 days agoSunita Williams: 'पृथ्वी पर किस चीज को हम लेते हैं फॉर ग्रांटेड, जो स्पेस में नहीं?'
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines