Spider like structure on Mars: 2003 में मंगल ग्रह से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने तस्वीरें जारी करते हुए मंगल ग्रह पर मकड़ी के होने की संभावना जताई थी। मंगल की सतह पर मकड़ी जैसी आकृतियां देखने को मिली थीं। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे थे कि क्या मंगल पर जीवन संभव है? क्या वो तस्वीरें वाकई मकड़ियों की थीं? अगर नहीं, तो इतनी सारी मकड़ी जैसी आकृतियां मंगल के सतह पर कैसे बनी? 20 साल बाद इन सवालों का जवाब मिल चुका है।
साउथ पोल पर बने एरेनिफॉर्म
मकड़ी जैसी दिखने वाली यह आकृतियां पूरे मंगल ग्रह पर नहीं थीं बल्कि मंगल के दक्षिणी गोलार्ध (South Pole) पर ही देखने को मिली थीं। इन्हें एरेनिफॉर्म नाम दिया गया था। आधी मील तक फैली इन संरचनाओं से सैंकड़ों शाखाएं निकली थीं। हालांकि यह आकृति किसी मकड़ी ने नहीं बल्कि कार्बन डाइऑक्साइड बर्फ के कारण बनी थी। कार्बन डाइऑक्साइड बर्फ अभी तक पृथ्वी पर नहीं पाई गई है। मगर मंगल पर इसकी मौजूदगी के साक्ष्य मिले हैं।
यह भी पढ़ें- 18300 मील की रफ्तार से टकराएगा ‘तबाही का देवता’; जानें कब धरती के करीब पहुंचेगा एस्ट्रॉयड?
कैसे बनी मकड़ी जैसी आकृतियां?
रिपोर्ट की मानें तो सर्दियों के दौरान जब सूर्य की रोशनी कार्बन डाइऑक्साइड बर्फ से होकर गुजरती है, तो मंगल ग्रह की सतह को भी गर्म कर देती है। मिट्टी गर्मी को सोख लेती है और बर्फ पिघले बिना ही भाप बनकर कार्बन डाइऑक्साइड गैस में तब्दील हो जाती है। इस प्रोसेस को सब्मिलेशन (Sublimation) कहते हैं। बर्फ के भाप बनते ही मंगल की सतह पर मकड़ी जैसी आकृतियां बन जाती हैं।
वैज्ञानिकों ने ऐसा लगाया पता
द प्लेनेटरी साइंस जर्नल के अनुसार नासा के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियां बनाई, जिसके बाद मकड़ी जैसी आकृतियों का सच सामने आ गया। इसके लिए वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह जैसी मिट्टी को एक कंटेनर में रखा और मंगल ग्रह जैसा तापमान बनाया गया। हवा के दबाव को भी मंगल ग्रह के अनुरूप रखा गया। ऐसे में कार्बन डाइऑक्साइड बर्फ गैस में बदल गई और मिट्टी पर मकड़ी जैसी आकृतियां बन गईं। इसी के साथ मंगल ग्रह पर मकड़ी मिलने के रहस्य से भी पर्दा उठ गया।
यह भी पढ़ें- सुनीता विलियम्स को घर वापस लाने के लिए तेजी क्यों नहीं दिखा रही NASA?
संबंधित खबरें
खतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
2 hrs agoSpaceX का सुपर हैवी रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां पहले कोई इंसान न पहुंचा हो
3 days agoसोलर सिस्टम के बाहर भी है जीवन? पृथ्वी से 63 प्रकाश-वर्ष दूर एक ग्रह पर मिले रहस्यमय रेडियो सिग्नल
5 days agoAI बताएगा बारिश का हाल, लेकिन 2070 की तैयारी आज से करनी होगी
7 days agoCyclone Arnab: चक्रवात का कैसे पड़ा नाम 'अर्नब', क्या मचाने वाला है कोहराम? अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम
10 days ago'पृथ्वी पर किस चीज को हम लेते हैं फॉर ग्रांटेड, जो स्पेस में नहीं?' सुनीता विलियम्स ने दिया इस सवाल का मजेदार जवाब
23 days agoमौसम का सितम नहीं झेल पाएंगे भारत के ये शहर! दुनिया के टॉप 20 'डेंजर' सिटी में शामिल है नाम
24 days ago'बेबुनियाद और गलत', ISRO ने निजीकरण की अफवाहों पर दिया करारा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला?
25 days agoISRO ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, 'नॉटी ब्वॉय' GSLV-F17 के साथ लॉन्च हुआ 'बाज' सैटेलाइट EOS-05, दुश्मन की हरकतों पर रखेगा नजर
28 days ago1.5 डिग्री गर्म होने की कगार पर धरती, भारत पर मंडरा रहा कौन सा बड़ा खतरा? UN की रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटी
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines