हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Astro Tips: क्यों शुभ कार्य में काले कपड़े पहनना है वर्जित? जानें इसके पीछे छिपा धार्मिक कारण

Astro Tips: पूजा करते समय या किसी शुभ कार्य में काले कपड़े पहनने की मनाही होती है. पूजा में काले कपड़े पहनना वर्जित होता है. इसके पीछे क्या कारण है चलिए इसके बारे में जानते हैं?

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Astro Tips: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा-पाठ के दौरान काले और गहरे रंग के कपड़े पहनना वर्जित होता है. किसी भी मांगलिक कार्य में काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए. शादी-विवाद, गृह प्रवेश और किसी भी तरह के धार्मिक आयोजन में काले कपड़े न पहनने की सलाह दी जाती है. अगर आपको काले कपड़े पहनने का शौक है तो धर्म-कर्म के कामों के समय इन्हें पहनने से बचें. काले कपड़े पहनना क्यों अशुभ माना जाता है और शुभ कार्य में यह क्यों वर्जित है चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

शुभ कार्य में काले कपड़े पहनना वर्जित क्यों?

वस्तु के अनुसार काले रंग से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसके कारण इसे अशुभ माना जाता है. किसी भी मंगल और शुभ कार्य में नकारात्मक चीजों से दूरी बनाए रखनी चाहिए. इसी वजह से काले कपड़े पहनना अशुभ होता है. ऐसा भी माना जाता है कि, काले रंग के कपड़े पहनने से जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है. यह व्यक्ति की तरक्की में बाधा बनता है.

ये भी पढ़ें – Gajkesari Rajyog 2026: गजकेसरी राजयोग से इन राशियों के जीवन में लगेगा धन का अंबार, सोने की तरह चमकेगा भाग्य

विज्ञापन

काले रंग का संबंध शनिदेव से होता है. काले रंग को राहु से जोड़कर भी देखा जाता है. इस वजह से शुभ कार्य में काले रंग के कपड़े पहनने की मनाही होती है. शुभ मौके पर काले रंग के कपड़े पहनने से यह कार्य में बाधा डालते हैं. आपको इस गलती को करने से बचना चाहिए. वरना आपको पूजा और अनुष्ठान का फल नहीं मिलेगा.

काला रंग अशुभ माने जाने के वैज्ञानिक कारण

धार्मिक दृष्टि के अलावा वैज्ञानिक कारणों से भी काला रंग अशुभ माना जाता है. काले रंग को ऊष्मा का अवशोषक माना जाता है यानी यह आसपास की ऊर्जा को अपने अंदर सोख लेता है. यह सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता है. जिन लोगों को काला रंग पसंद होता है उन लोगों का मन हमेशा अशांत रहता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola