Vastu Tips For Moeny: कमाई न होना, खर्चे बढ़ना और पैसों के लिए परेशान रहना, आप इन समस्याओं को झेल रहे हैं तो वास्तु के नियमों को अपनाकर आप इसे दूर कर सकते हैं. आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो वास्तु के अनुसार, तिजोरी रखने, पैसों के लेन-देन और पर्स से जुड़े वास्तु के बारे में बताते हैं. आप इन सभी वास्तु के नियमों को अपनाकर आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकते हैं. इन उपायों को अपनाकर आप कमाई को बढ़ा सकते हैं और खर्चों को कम कर सकते हैं. आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता है तो इन उपायों को करें.
पर्स, तिजोरी और लेन-देन से जुड़े वास्तु नियम
तिजोरी रखने के लिए दिशा
घर में तिजोरी यानी पैसे रखने का स्थान शुभ होना चाहिए. अगर आप गलत दिशा में तिजोरी रखते हैं तो इससे धन हानि हो सकती है. तिजोरी रखने के लिए उत्तर दिशा को शुभ माना जाता है. तिजोरी ऐसी जगह रखें कि, उसका मुंह उत्तर दिशा की ओर खुलें. यानी तिजोरी की पीठ दक्षिण दिशा में होनी चाहिए. उत्तर दिशा धन रखने के लिए शुभ होती है इस दिशा को धन, समृद्धि और कुबेर देवता की दिशा माना जाता है.
ये भी पढ़ें – Astro Health Tips: बार-बार पड़े जाते हैं बीमार? इस परेशानी को दूर करेंगे खास ज्योतिषीय उपाय
पैसों के लेन-देन के नियम
वास्तु शास्त्र में पैसों के लेन-देन को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं. अगर आप लेन-देन में गलती करते हैं तो आपको नुकसान हो सकता है. आपको नियमों के मुताबिक, ब्रह्म मुहूर्त में यानी सूर्योदय से पहले और शाम को सूर्यास्त के बाद पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए. यह समय पैसों के लेन-देन के लिए अच्छा नहीं होता है इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है. यह खर्चों को बढ़ा सकता है.
पर्स को लेकर वास्तु नियम
धन आकर्षित करने के लिए पर्स में मोर का पंख रखना चाहिए. इसे वास्तु शास्त्र में शुभ माना जाता है. इससे आप फालतू के खर्च से बच सकते हैं. इसके अलावा पर्स में पुराने बिल, पर्चियां, और फालतू कागज को नहीं रखना चाहिए. यह पैसों को नहीं टिकने देता है. आपको वास्तु के इन सभी नियमों का ध्यान रखना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
8 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
10 hrs agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
10 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
12 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
12 hrs agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
15 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
16 hrs agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
17 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
1 day agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines