हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vastu Tips: घर में दवा रखने के हैं जरूरी वास्तु नियम, जानें दवाइयां कहां रखें और कहां नहीं?

Vastu Tips: सभी चीजों को लेकर खास वास्तु नियमों के बारे में बताया गया है. घर में दवा को रखने के लिए वास्तु नियम बताए गए हैं. आपको घर में दवा रखने के दौरान इन सभी का ध्यान रखना चाहिए. चलिए जानते हैं किस दिशा में रखना शुभ होता है और कहां रखना अशुभ.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Vastu Tips: लोग बीमार होने पर दवा लेते हैं और अक्सर दवाइयों को घर में कहीं भी रख देते हैं. लेकिन दवा रखने को लेकर कई वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि वास्तु के अनुसार, दवा रखने से व्यक्ति का रोग जल्दी सही हो सकता है. लोग दवा को अक्सर बेड के सिरहाने रखते हैं. लेकिन क्या वास्तु की दृष्टि से दवाइयों को सिरहाने रखना शुभ होता है चलिए इसके बारे में जानते हैं.

सिरहाने न रखें दवाइयां

वास्तु के अनुसार, आपको दवाओं को कभी भी बिस्तर के सिरहाने नहीं रखना चाहिए. घर का बेड रूम बिल्कुल साफ होना चाहिए और यहां नकारात्मक चीजें नहीं होनी चाहिए. आपको भूलकर भी बेडरूम में या बेड के सिरहाने दवा नहीं रखनी चाहिए. आप बेडरूम से बाहर किसी बंद जगह पर दवा रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Samsaptak Rajyog: 2026 में देवगुरु बृहस्पति बनाएंगे समसप्तक राजयोग, इन 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

विज्ञापन

दवाइयों को सिरहाने रखने के नुकसान

बिस्तर के सिरहाने दवा रखने का अर्थ है कि, हमारा मन यह स्वीकार कर रहा है हम बीमार हैं. ऐसे में बीमारी रोगी के मन और शरीर में घर कर लेती है. इस स्थिति में बीमारी ठीक होने पर दूसरा रोग लग जाता है. दवा को नकारात्मक ऊर्जा और बीमारी का प्रतीक मानते हैं. इससे चंद्रमा कमजोर होता है जिसकी वजह से मानसिक शांति भंग होती है और नींद नहीं आती है.

दवाइयां कहां रखें और कहां नहीं?

घर में दवा को रखने के लिए वास्तु के अनुसार, दिशाओं का खास ध्यान रखना चाहिए. आप घर में दक्षिण-पूर्व दिशा में दवा कभी न रखें. इस दिशा में दवा रखने से रोग खत्म नहीं होता है. दवा को पश्चिम दिशा में रखने से भी बचना चाहिए.

विज्ञापन

दवा रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को बेहद शुभ माना जाता है. ईशान कोण में आप दवा रख सकते हैं. यह दिशा दवा रखने के लिए शुभ होती है. इस दिशा में दवा रखने से स्वास्थ्य जल्दी सही होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola