Money Vastu Tips : वास्तु शास्त्र ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं में से एक है। वास्तु शास्त्र के नियम से चलने पर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के साथ मन में पॉजिटिव विचार भी आता है। कहा गया है कि यदि व्यक्ति वास्तु के नियमानुसार, घर, ऑफिस या दुकान लगता है तो उसे कारोबार और जीवन में तरक्की मिलती है। साथ ही कई सारी परेशानियों से भी बचा जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण वास्तु नियम बताए गए हैं। आज के समय में आर्थिक तंगी से सभी लोग परेशान हैं। आज इस खबर में पैसे से संबंधित कुछ वास्तु नियम के बारे में जानेंगे।
कैसे करें पैसों का लेन-देन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पैसों का लेन-देन करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पैसों का लेन-देन कभी भी संध्या के समय नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन की हानि होती है। साथ ही मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
शाम के समय उधार लेने-देने से बचें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम (संध्या) के समय में कभी भी किसी को रुपये-पैसे उधार देने से बचना चाहिए। साथ ही किसी से उधार लेने से भी बचना चाहिए। मान्यता है कि शाम के समय उधार लेने या देने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। साथ ही घर में आर्थिक तंगी होने लगती है। मान्यता है कि इस समय मां लक्ष्मी के विचरण का समय माना गया है। यदि आप शाम के समय में उधार लेते हैं या किसी को देते हैं तो ऐसे में मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। घर में धन हानि की स्थिति बन सकती है।
ब्रह्म मुहूर्त में पैसों का लेन-देन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कभी भी ब्रह्म मुहूर्त में रुपये-पैसों का लेन-देन करना ठीक नहीं माना गया है। मान्यता है कि इस समय पैसों का लेन-देन करने से कंगाली आती है। साथ ही जेब ढीली पड़ जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में पैसों का देने-देन करने से हाथ में कभी भी पैसा नहीं टिकता है। हर समय कंगाली छाय रहती है।
यह भी पढ़ें- दैत्य गुरु शुक्र के साथ 3 बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की लगेगी लॉटरी
यह भी पढ़ें- अचानक धनवान बन सकते हैं इस राशि के जातक, पंडित सुरेश पांडे से जानें दो उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
4 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
5 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
5 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
9 hrs agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
10 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
13 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
1 day agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
1 day agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
1 day agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines