Varuthini Ekadashi 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 24 अप्रैल 2025 की एकादशी तिथि अत्यंत शुभ मानी जा रही है। इस दिन यदि पूरी श्रद्धा और सच्चे मन से एक विशेष उपाय किया जाए तो यह न केवल आपकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण कर सकता है, बल्कि आपको आपका सच्चा और प्रेम करने वाला जीवनसाथी भी शीघ्र मिल सकता है। साथ ही यदि आपके घर में पैसों की कमी है तो यह उपाय अवश्य करें। ऐसा माना जाता है कि एकादशी का यह दिन प्रेम संबंधों की मजबूती और प्रेम विवाह में सफलता के लिए अत्यंत फलदायक होता है। जो लोग सच्चे प्रेम की तलाश में हैं या जिनके रिश्ते किसी कारणवश अधूरे रह गए हैं उनके लिए यह एकादशी नई उम्मीद लेकर आती है।
मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- पूजा स्थल पर एक शंख लें और उसमें पहले गंगाजल डालें।
- इसके बाद शंख में 2-4 तुलसी की पत्तियां डालें।
- अब शंख से धीरे-धीरे भगवान विष्णु को स्नान कराएं।
- फिर भगवान के समक्ष दीप जलाकर विधिपूर्वक पूजा करें।
ज्योतिष अनुसार, यह उपाय करने से कुछ ही दिनों में आपको आपका मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है और जीवन सुख-शांति से भर जाता है।
धन संबंधी समस्याओं के लिए
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
- भगवान विष्णु के सामने श्रद्धा से देसी घी का दीपक जलाएं।
- इसके बाद भगवान पर पुष्प अर्पित करें।
- फिर हाथ जोड़कर भगवान से अपनी मनोकामना मांगें।
ज्योतिष अनुसार, एकादशी के दिन यह उपाय करने से आपके जीवन में कभी पैसों की तंगी नहीं होगी और धन संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें- नौकरी से लेकर कारोबार तक, शिव की कृपा से जीवन की हर समस्या होगी दूर! 15 दिन करें ये उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
15 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
19 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
19 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
21 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines