Varuthini Ekadashi 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से की जाती है। बता दें कि एकादशी तिथि के दिन जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु की पूजा-आराधना का बहुत ही महत्व है। पंचांग के अनुसार, इस समय वैशाख का महीना चल रहा है और वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए सबसे शुभ समय है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि वरुथिनी एकादशी कब है, शुभ तिथि क्या है और इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
कब है वरुथिनी एकादशी
वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 में वरुथिनी एकादशी वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी 4 मई यानी कल है। कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 3 मई यानी आज रात 11 बजकर 24 मिनट पर हो रही है और समाप्ति कल यानी 4 मई को रात 8 बजकर 38 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, वरुथिनी एकादशी कल यानी 4 मई को है। ज्योतिषियों के अनुसार, वरुथिनी एकादशी के दिन त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग और वैधृति योग का निर्माण हो रहा है।
वरुथिनी एकादशी के दिन क्या करें
ज्योतिषियों के अनुसार, वरुथिनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही विधि-विधान से पूजा भी करनी चाहिए। इस दिन राहगीरों को पानी पिलाना चाहिए। साथ ही पशु-पक्षियों के लिए भी दाना डालें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वरुथिनी एकादशी के दिन भूखे को खाना खिलाएं, साथ ही फल का दान भी करें। ऐसा करने से 10 हजार साल तपस्या करने के बराबर फल की प्राप्ति होती है।
एकादशी के दिन क्या न करें
ज्योतिषियों के अनुसार, वरुथिनी एकादशी के दिन किसी भी तरह के तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं। साथ ही इस दिन जो लोग व्रत रखते हैं, उन्हें अन्न और जल ग्रहण नहीं करना चाहिए। हालांकि शाम को फलाहार कर सकते हैं। एकादशी के दिन माता-पिता या किसी अन्य व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- पार्टनर पर हर समय शक करती हैं ये 5 राशि की लड़कियां
यह भी पढ़ें- दैत्य गुरु शुक्र बनाने जा रहे हैं मालव्य राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा स्वर्ण युग
यह भी पढ़ें- 2025 तक इन राशियों की रहेगी मौज, देवगुरु 12 साल बाद बनाएंगे कुबेर योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
7 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
9 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
10 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
11 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
14 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines