हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tulsi Manjari Upay: सूखी तुलसी और मंजरी का क्या करें? जानें इसके इसके धार्मिक और ज्योतिषीय उपाय

Tulsi Manjari Upay: हिन्दू धर्म में तुलसी माता का हर अंश पवित्र होता है, यहां तक कि सूखे पत्ते और तने भी. इसलिए जब तुलसी और उसकी मंजरी सूख जाए, तो फेंके नहीं. आइए जानते हैं, सूखी तुलसी के शुभ और चमत्कारी उपाय.

विज्ञापन

Tulsi Manjari Upay: हिंदू धर्म में तुलसी को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. कहा जाता है कि जहां तुलसी का पौधा होता है, वहां भगवान विष्णु का वास रहता है. यही कारण है कि प्रायः हर हिन्दू हर घर में तुलसी की पूजा और उसके पास दीपक जलाने की परंपरा सदियों से आज भी जीवित है. मान्यता है कि तुलसी न केवल धार्मिक दृष्टि से पवित्र है, बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनाए रखती है.

अक्सर लोग तुलसी का पौधा सूखने पर उसे फेंक देते हैं, लेकिन ऐसा करना शास्त्रों में वर्जित माना गया है. तुलसी मां के सूखे पत्ते और तना भी उतने ही पवित्र होते हैं जितने जीवित पौधे के. इसलिए सूखी तुलसी को सम्मानपूर्वक उपयोग में लाना चाहिए. आइए जानते हैं, जब तुलसी का पौधा सूख जाए तो क्या करें?

हवन में तुलसी की लकड़ी का उपयोग

सूखी तुलसी की लकड़ी को फेंकने के बजाय हवन में उसका उपयोग करें. इसे जलाने से वातावरण में सुगंध फैलती है और घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. तुलसी की लकड़ी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण हवा को शुद्ध करते हैं और कीटाणुओं को खत्म करते हैं.

विज्ञापन

घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह

सूखी तुलसी की लकड़ी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर कपड़े में बांध लें और घर के मंदिर या प्रवेश द्वार पर रख दें. यह स्थान को पवित्र रखता है और घर में सुख-शांति लाता है. माना जाता है कि इससे नकारात्मक शक्तियाँ घर में प्रवेश नहीं करतीं.

ये भी पढ़ें: Marriage Date Numerology: आपकी शादी की तारीख में छिपा है रिश्‍ते का राज, जानें अपने वैवाहिक जीवन का फ्यूचर

विज्ञापन

सूखी मंजरी के चमत्कारी उपाय

तुलसी के सूख जाने के बाद भी उसकी मंजरी (फूल) बहुत उपयोगी होती है. इन मंजरी से नए तुलसी के पौधे उगाए जा सकते हैं. बस सूखी मंजरी के बीज को मिट्टी में बो दें और नियमित रूप से जल दें. कुछ ही दिनों में नई तुलसी अंकुरित हो जाएगी — यह जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक है.

आर्थिक समृद्धि के लिए उपाय

अगर आप आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं, तो सूखी तुलसी की मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर अपने धन रखने वाले स्थान (लॉकर या तिजोरी) में रखें. यह उपाय घर में धनवृद्धि लाता है, बरकत बढ़ाता है और परिवार के सदस्यों की तरक्की में मदद करता है.

विज्ञापन

ये उपाय भी करें

सूखी तुलसी और मंजरी सिर्फ पौधे का अवशेष नहीं, बल्कि ईश्वर की कृपा का प्रतीक हैं. इसकी लकड़ी से बने माला या कंगन पहनने से मानसिक तनाव कम होता है. हर शुक्रवार या एकादशी को तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं, इससे जीवन में स्थिरता आती है.

ये भी पढ़ें: Home Vastu Tips: फ्लैट या मकान परचेज करते समय याद रखें वास्तु के ये नियम, वरना जिंदगी भर रहेंगे परेशान

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola