हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Swapna Shastra: कैसा होता है सपने में खुद की मृत्यु देखना? जानिए रियल लाइफ से इसका कनेक्शन

Swapna Shastra: व्यक्ति को सोते समय कई सपने आते हैं इन सभी सपनों का व्यक्ति की रियल लाइफ से कनेक्शन होता है. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में कुछ भी देखना इंसान को कई संकेत देते हैं. कई बार इंसान को खुद की मृत्यु का सपना आता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका क्या अर्थ होता है चलिए जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Swapna Shastra: व्यक्ति सोते समय अक्सर अलग-अलग तरह के सपने देखता है. ऐसा माना जाता है कि, सपने से भविष्य के संकेत मिलते हैं. सपने में आप जो कुछ देखते हैं इसका असल जिंदगी से कनेक्शन होता है. सपने में नजर आने वाली चीजों से शुभ और अशुभ संकेत मिलते हैं. कई लोगों को मृत्यु से जुड़े सपने आते हैं कई लोग सपने में खुद को मरा हुआ देखते हैं इसका स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या अर्थ होता है चलिए जानते हैं.

सपने में खुद की मृत्यु देखने का अर्थ

अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को मरा हुआ देखता है तो इसका अर्थ होता है कि, भविष्य में उसके साथ कुछ अच्छा होगा. सपने के बिल्कुल उल्टा मृत्यु देखना लंबी उम्र का संकेत होता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, मृत्यु का सपना देखना इस बात का संकेत है कि, आपके भविष्य में समस्याएं खत्म होंगी. आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है.

सपने में स्वर्गवासी पिता को देखना

सपने में आप स्वर्गवासी पिता को देखते हैं तो यह शुभ माना जाता है. यह जीवन में शुभ परिवर्तन की ओर इशारा करता है. इस तरह का सपना आना जीवन में खुशियों के आगमन का संकेत होता है. इसका अर्थ है कि, घर में कोई उत्सव का आयोजन हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Narmada Jayanti 2026: नर्मदा नदी के दर्शन मात्र से नष्‍ट हो जाते हैं पाप, जानिए क्या है इसके पीछे की मान्यता?

बीमार व्यक्ति का सपना

आप सपने में घर में किसी बीमार व्यक्ति को देखते हैं तो यह अच्छा होता है. सपने में बीमार व्यक्ति या उसकी मृत्यु को देखना उसके जल्दी ठीक होने की ओर इशारा करता है. यह उसकी सेहत ठीक होने का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

मृत व्यक्ति का सपना

अगर कोई व्यक्ति मर गया है और आपको बार-बार उसका सपना आ रहा है तो यह उससे लगाव के कारण हो सकता है. इस तरह का सपना सही नहीं माना जाता है. यह आपके जीवन में आने वाली मुसीबत का संकेत होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola