Live Updates
Surya Grahan Live Updates: साल के अंतिम सूर्य ग्रहण की शुरुआत, भारत में देखें लाइव स्ट्रीमिंग, इन देशों में दिखेगा नजारा
साल 2025 के आखिरी सूर्यग्रहण की शुरुआत हो गई है। रात करीब 11 बजे से इसकी शुरुआत हुई थी। देर रात 03 बजकर 23 मिनट पर इसका समापन होगा। भारत में यह सूर्यग्रहण नजर नहीं आएगा। यहां आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग लाइव स्ट्रीमिंग Timeanddate के यूटयूब चैनल पर देख सकते।
Surya Grahan Live Updates: भारत में आज नहीं दिखेगा सूर्यग्रहण, यहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग
साल के आखिरी सूर्यग्रहण का नजारा भले ही भारत में न देखने को मिले, लेकिन यहां के लोग सूर्यग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग Timeanddate के यूटयूब चैनल पर देख सकते। सूर्यग्रहण रात बजे शुरू होगा और रात सवा एक बजे करीब फुल पीक पर होगा। देर रात करीब साढ़े 3 बजे सूर्यग्रहण खत्म होगा।
Surya Grahan Live Updates: किस राशि और नक्षत्र में लगेगा सूर्य ग्रहण?
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज देर रात 10:59 मिनट पर कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में सूर्य ग्रहण लगेगा.
Surya Grahan Live Updates: शुरू हुआ सूतक काल, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
सूर्य ग्रहण के सूतक काल को अशुभ माना जाता है, जिस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. हालांकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा लेकिन जिन-जिन देशों में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, वहां पर सूतक काल मान्य होगा. आज करीब 12 बजे से सूतक काल का आरंभ हो गया है.
Surya Grahan Live Updates: सूर्य ग्रहण के दिन यानी आज कैसी रहेगी ग्रहों की स्थिति?
आज चंद्र देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे, जबकि राहु कुंभ राशि में, मंगल तुला राशि में, शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, बुध और सूर्य कन्या राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में रहेंगे.
Surya Grahan Live Updates: आज पितृपक्ष का भी होगा समापन
बता दें कि आज सूर्य ग्रहण के साथ ही पितृपक्ष का भी समापन होगा. आज सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या का श्राद्ध किया जाएगा, जो कि पितृपक्ष का अंतिम श्राद्ध है. आज किसी भी मृत्य व्यक्ति का श्राद्ध किया जा सकता है. आज दोपहर 12:08 मिनट से लेकर दोपहर 04:11 मिनट तक श्राद्ध पूजा का शुभ मुहूर्त है.
Surya Grahan Live Updates: सूर्य ग्रहण के दिन होगा चंद्र ग्रह का राशि गोचर
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 21 सितंबर 2025 को सूर्य ग्रहण के दिन दोपहर 3 बजकर 57 मिनट पर चंद्र देव कन्या राशि में गोचर करेंगे. हालांकि, इस समय वो सिंह राशि में संचार कर रहे हैं.
Surya Grahan Live Updates: सूर्य ग्रहण के दिन होगा तीन ग्रहों का नक्षत्र गोचर
Surya Grahan Live Updates: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें?
Surya Grahan Live Updates: आज सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें?
Surya Grahan Live Updates: किन देशों में आज नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण?
Surya Grahan Live Updates: आज कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?
Surya Grahan Live Updates: आज किस समय लगेगा सूर्य ग्रहण?
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 21 सितंबर की रात 10 बजकर 59 मिनट से लेकर 22 सितंबर की सुबह 03 बजकर 24 मिनट तक सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसकी कुल अवधि 04 घंटे 24 मिनट है.
Solar Eclipse, Surya Grahan 2025 Live Updates: सूर्य ग्रहण को धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है. ये एक खगोलीय घटना होती है, जिसका असर न सिर्फ राशियों पर पड़ता है बल्कि प्रकृति पर भी अच्छा-खासा प्रभाव देखने को मिलता है. इसके अलावा पशु-पक्षियों के व्यवहार में भी परिवर्तन आता है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें, तो जब धरती और सूर्य के बीच से चंद्रमा होकर गुजरता है, तो सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाती है जिसे ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 21 सितंबर, वार रविवार को साल 2025 का दूसरा व आखिरी आंशिक सूर्य ग्रहण लगा था. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया और न ही इसका सूतक काल मान्य हुआ. भारत के अलावा ये ग्रहण पाकिस्तान, नेपाल, अफगानिस्तान, श्रीलंका और यूएई में भी दिखाई नहीं दिया. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में ये ग्रहण पूर्ण रूप से दिखाई दिया. बता दें कि इससे पहले 29 मार्च 2025 को खंडग्रास सूर्य ग्रहण लगा था, जो कि भारत में दिखाई नहीं दिया था. इसी वजह से मार्च में लगने वाले सूर्य ग्रहण का भी सूतक काल मान्य नहीं था. साल के आखिरी सूर्यग्रहण का नजारा भले ही भारत में न देखने को मिले, लेकिन यहां के लोग सूर्यग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग Timeanddate के यूटयूब चैनल पर देख सकते हैं.
सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा, इसका समय क्या होगा और ऐसी ही सभी जानकारी के लिए बने रहें न्यूज24 लाइव के साथ…
संबंधित खबरें
कब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
9 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
14 hrs agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
15 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
17 hrs agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
1 day agoकब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, जानिए सही तारीख
1 day ago6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
1 day agoकब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines