Shukrawar ke Upay: हिन्दू धर्म में शुक्रवार का दिन बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है. यह दिन धन, ऐश्वर्य और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है. इसके अलावा, यह दिन शुक्र ग्रह से भी जुड़ा हुआ है, जो प्रेम, सौंदर्य और विलासिता का कारक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति शुक्रवार को सच्चे मन से मां लक्ष्मी की उपासना करता है, उसके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती. आइए जानते हैं, इस दिन कौन-से उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपया प्राप्त होती है?
शुक्रवार का महत्व
शुक्रवार को भोग-विलास, कला, सुख-सुविधा और प्रेम का दिन माना गया है. इस दिन किए गए व्रत, पूजा और उपाय सीधे जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं. महिलाएं विशेष रूप से इस दिन व्रत रखती हैं ताकि परिवार में समृद्धि बनी रहे और घर में खुशहाली आए. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, शुक्रवार को मां लक्ष्मी की आराधना से सुख-शांति, धन-धान्य और परिवार में सौभाग्य बढ़ता है.
ये भी पढ़ें: Dhan ke Upay: तिजोरी में रखें टेसू का फूल, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा; होगी धन की बारिश
ज्योतिष में शुक्र ग्रह का असर
शुक्रवार का ग्रह शुक्र है. ज्योतिष में यह ग्रह सुंदरता, प्रेम और विलासिता का प्रतीक है. यदि किसी की कुंडली में शुक्र मजबूत हो, तो उसका प्रेम जीवन मधुर और धन लाभ आसान होता है. वहीं, कमजोर शुक्र धन की कमी, वैवाहिक तनाव, त्वचा और आंखों से संबंधित रोग आदि से संबंधित है.
ये उपाय बढ़ाते हैं मां लक्ष्मी की कृपा
श्रीसूक्त का पाठ: शुक्रवार की शाम स्नान करके साफ वस्त्र पहनें. मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीपक जलाएँ और श्री सूक्त का पाठ करें. यह उपाय घर में स्थायी समृद्धि लाता है और आकर्षण व प्रेम में भी वृद्धि करता है.
मिश्री और खीर का भोग: देवी लक्ष्मी को मिश्री या खीर का भोग लगाएँ. प्रसाद को स्वयं ग्रहण करें और घर के सदस्यों में बाँटें. मिठास घर में प्रेम, सौभाग्य और शांति लाती है. सफेद वस्तुएँ दान करना भी शुक्र ग्रह को मजबूत करता है.
पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना: शुक्रवार की शाम पीपल के पेड़ के पास घी का दीया जलाएँ. दीपक जलाते समय माता लक्ष्मी से धन, सुख और समृद्धि की प्रार्थना करें. यह उपाय रुके हुए धन को वापस लाता और व्यापार में सफलता दिलाता है.
ये भी पढ़ें: Hastrekha Secrets: हथेली ये लकी की लाइन बताती है, लाइफ पार्टनर होगा अमीर और केयरिंग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
11 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
12 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
15 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
16 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
19 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines