Shanivar ke Upay: शनिदेव जिसपर मेहरबान होते हैं, उस व्यक्ति के जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। लेकिन शनिदेव उन्हीं लोगों पर कृपा बरसाते हैं, जो मन के सच्चे और अच्छे कर्म करने वाले होते हैं। शनिदेव कर्मों के हिसाब से लोगों को उसका फल देते हैं। इसलिए वे कर्मफल के देवता कहलाते हैं। लेकिन आपने जहां भी कुछ गलत काम किया, वे दंड देने से नहीं चूकते हैं। वे न्याय के देवता हैं। शनिदेव की न्याय व्यवस्था से देवता भी नहीं बच पाए हैं।
सप्ताह का सातवां दिन शनिवार भगवान शनिदेव को समर्पित है। जीवन में सुख-समृद्धि और प्रगति के लिए इस दिन शनिदेव की विशेष पूजा-उपासना की जाती है। आइए जानते हैं, शनिवार की रात किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय, जो आपका भाग्योदय कर सकता है।
शनिवार रात के उपाय
11 दीये का उपाय: पीपल के पेड़ में शनिदेव का वास माना जाता है। शनिवार के दिन पीपल पेड़ की जड़ में जल से अर्घ्य देने से लाभ होता है। शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनिवार की रात पीपल पेड़ के सामने तिल के तेल वाली 11 दीया जलाएं। लेकिन ये दीये कच्ची मिटटी को गूंथ कर खुद से बनाए हुए होने चाहिए।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: गलत दिशा में रखी दवाइयां हो जाती हैं ‘बेअसर’, जानें इन्हें रखने की ‘सही दिशा’
लोहा और शनि चालीसा का उपाय: यदि आपकी कुंडली में शनिदेव कमजोर हैं, तो शनिवार की रात शनि मंदिर में जाकर भगवान शनिदेव के सामने एक लोहे का टुकड़ा रखकर 7 बार शनि चालीसा का सस्वर (बोलकर) पाठ करें। पाठ के बाद लोहे को टुकड़े को शनिदेव के चरणों में अर्पित कर दें और वहीं रहने दें। मंगलवार को लोहे के उस टुकड़े को घर लेकर आएं और शुभ मुहूर्त देखकर उसकी अंगूठी बनवाकर मध्यमा अंगुली में पहनें।
शमी वृक्ष का उपाय: शनिवार की रात एक रुपये का सिक्का, काली उड़द दाल और लोहे की एक कील को एक नीले या काले कपड़े में लपेटकर शमी वृक्ष के तने में लपेटकर बांध दें। इस उपाय से जल्द ही शुभ समाचार प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें: Astro Upay: सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाने के 5 ज्योतिष उपाय, तीसरा है सबसे कारगर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
15 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
18 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
20 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
22 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines