Masik Janmashtami 2026: आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है और आज के दिन साल 2026 की पहली मासिक जन्माष्टमी 9 जनवरी को मनाई जा रही है. हिन्दू धर्म की प्रचलित और स्थापित परंपरा के अनुसार, मासिक जन्माष्टमी हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है, जो भगवान श्री कृष्ण यानी लड्डू गोपाल के जन्म से जुड़ी तिथि है. आपको बता दें कि मुख्य जन्माष्टमी भाद्रपद माह में साल में एक बार आती है, जबकि मासिक जन्माष्टमी हर महीने आती है, जो व्यक्तिगत साधना और व्रत के लिए उत्तम मानी गई है. आइए जानते हैं, भगवान लड्डू गोपाल को क्या भोग लगाएं, पूजा का शुभ मुहूर्त और मंत्र क्या है?
लड्डू गोपाल की पूजा का शुभ मुहूर्त
मासिक जन्माष्टमी पर रात की पूजा को बहुत खास माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म ठीक आधी रात में हुआ था, जिसे निशिता काल कहते हैं. साल की पहली मासिक जन्माष्टमी पर निशिता पूजा का समय इस प्रकार है:
निशिता पूजा का शुभ समय: रात 12:02 बजे से 12:56 बजे तक (11 जनवरी 2026)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सामान्य दिनों में सामान्य पूजा से अलग मासिक जन्माष्टमी की रात इस शुभ समय में पूजा करने से व्रत और पूजा का पूरा फल प्राप्त होता है.
लड्डू गोपाल को लगाएं ये भोग
माघ का महीना शीत ऋतु नहीं बल्कि शिशिर ऋतु में पड़ता है, कड़ाके की ठंड और कोहरे के लिए जाना जाता है. इस सर्द मौसम में लड्डू गोपाल को गर्माहट देने वाले भोग लगाने वे बड़े प्रसन्न होते हैं. इसलिए माघ मास की कृष्ण जन्माष्टमी पर उन्हें ये भोग अर्पित करें:
तिल-गुड़ के लड्डू
गोंद के लड्डू
पंजीरी
मूंग दाल हलवा
मौसमी साग
केसर-हल्दी वाला गर्म दूध
इसके साथ ही, यह मौसम उनके बाल स्वरूप को ठंड से बचाने के लिए विशेष देखभाल की मांग करता है, इसलिए हर भोग में आवश्यकतानुसार तुलसी दल और तुलसी तेल का प्रयोग करें.
यह भी पढ़ें: Numerology: बातचीत में जादूगर होते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, मनवा लेते हैं अपनी हर बात
इन मंत्रों से करें लड्डू गोपाल की पूजा
लड्डू गोपाल की पूजा करते समय कुछ खास मंत्रों का जाप किया जाता है, जो भक्ति और श्रद्धा को बढ़ाते हैं. इन मंत्रों को सच्चे मन से बोलने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है. लड्डू गोपाल की पूजा में बोले जाने वाले प्रमुख मंत्र हैं:
1. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय.
2. हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे.
3. अच्युतं केशवं राम नारायणं, कृष्ण दामोदरं वासुदेवं हरे.
5. ॐ लड्डू गोपालाय नमः.
इन मंत्रों का जाप करने से भगवान के प्रति प्रेम, भक्ति और समर्पण भाव प्रकट होता है. पूजा करते समय मन को शांत रखें और सच्चे दिल से भगवान का ध्यान करें.
लड्डू गोपाल के भोग के मंत्र
लड्डू गोपाल को भोग लगाते समय मंत्र जाप करना बहुत शुभ माना जाता है. भोग अर्पित करते समय इन मंत्रों का जाप किया जा सकता है:
त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये.
गृहाणे सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर॥
इस मंत्र का अर्थ है: हे गोविन्द! मेरे पास जो कुछ भी है, वह सब आपका ही दिया हुआ है. मैं वही आपको अर्पित करता हूँ. कृपा करके इसे स्वीकार करें और मुझ पर अपनी कृपा बनाए रखें.
नैवेद्यं समर्पयामि गोपालाय नमः।
इस मंत्र का अर्थ है: हे गोपाल! यह भोग मैं आपको श्रद्धा के साथ अर्पित करता हूँ.
यह भी पढ़ें: Panchdhanya Paatra: इन 5 अनाज के कलश से बनाएं ‘मनी मैग्नेट पॉट’, आपके हाथ में होगी अपनी किस्मत की डोर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
7 mins agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
18 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
19 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
21 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
22 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines