हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

घर की छत है राहु, कूड़ा-कचरा रखने से होता है दरिद्रता का वास; जानें वास्तु नियम

Roof Vastu Tips: क्या आपकी भी छत मिट्टी या टूटे-फूटे व खराब सामान से भरी हुई है? अगर हां, तो इससे न चाहते हुए भी आप राहु ग्रह को नाराज कर रहे हैं. चलिए जानते हैं छत और राहु ग्रह का क्या संबंध है व इसका नकारात्मक प्रभाव कैसे मानव जीवन पर पड़ता है.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Roof Vastu Tips: अक्सर देखा जाता है कि लोग घर की छत पर कूड़ा-कचरा इकट्ठा करते हैं. जो भी सामान खराब हो जाता है या इस्तेमाल नहीं होता है, उसे लोग अपने घर की छत पर रख देते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो आज ही अपनी इस गलती को सुधार लें. दरअसल, वास्तु शास्त्र में छत को राहु ग्रह से जोड़ा गया है. जिन लोगों की छत गंदी या कूड़े-कचरे से भरी रहती है, उन्हें राहु ग्रह के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ता है. इसलिए कहा जाता है कि छत को हमेशा साफ रखना चाहिए.

चलिए विस्तार से जानते हैं कि छत पर फैली गंदगी कैसे राहु ग्रह के अशुभ प्रभाव को बढ़ाती है और इसका मानव जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है.

कब-कब पड़ता है राहु ग्रह का अशुभ प्रभाव?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, छत पर कूड़ा-करकट जैसे कि टूटे-फूटे या खराब सामान को रखने से घरवालों की कुंडली में राहु ग्रह की स्थिति कमजोर होती है. इसके अलावा छत पर हर समय मिट्टी रहना भी शुभ नहीं होता है. इससे भी राहु ग्रह की स्थिति कमजोर होती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Sign: 2026 की शुरुआत में इन 3 राशियों को धन की कमी से मिल सकता है छुटकारा, श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे सूर्य

राहु के कमजोर होने से होती हैं ये समस्याएं

  • पैसों की कमी रहती है.
  • रिश्तों में मनमुटाव बढ़ता है.
  • सेहत खराब रहने लगती है.
  • छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है.
  • किसी भी काम में मन नहीं लगता है.
  • हर समय थकान रहती है.
  • बार-बार कोई अशुभ घटना घटती है.
  • चेहरे की रौनक चली जाती है.

छत पर रखे सामान का क्या करें?

यदि आपकी छत पर बहुत ज्यादा सामान इकट्ठा हो गया है तो उन्हें बेच दें या दान कर दें. इसके अलावा मिट्टी को तुरंत साफ करें और साफ पानी से छत की सफाई करें. राहु ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आप अपनी छत पर पेड़-पौधे लगा सकते हैं. साथ ही पक्षियों के लिए दाने और पानी की किसी कोने में व्यवस्था करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Video: 2026 में किन ग्रहों की कृपा से चमकेगा कुंभ राशि वालों का भाग्य और कौन-से ग्रह बिगाड़ेंगे काम? जानें वार्षिक राशिफल और उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola