Pradosh Vrat 2025: भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए हर महीने की शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. त्रयोदशी तिथि शिव जी की पूजा के लिए खास होती है. अब दिसंबर में पौष माह के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत है. यह व्रत बुधवार को पड़ रहा है ऐसे में बुध प्रदोष व्रत होगा. प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ ही आपको कई उपायों को करना चाहिए. आपको प्रदोष व्रत के दिन शिव स्तुति का पाठ करना चाहिए.
प्रदोष व्रत दिसंबर 2025 शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 05:18 से 06:13
प्रातः सन्ध्या- सुबह में 05:45 से 07:08
विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:01 से 02:42
गोधूलि मुहूर्त- शाम में 5:24 से 05:52
सायाह्न सन्ध्या- शाम में 5:57 से 06:49
अमृत काल- सुबह में 07:17 से 09:05
निशिता मुहूर्त- रात 11:50 से सुबह 12:45
ये भी पढ़ें – Astro Tips: जॉब इंटरव्यू में बाधा डालते हैं ग्रह दोष, जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र?
प्रदोष व्रत पर करें शिव स्तुति का पाठ (Shiv Stuti Lyrics in Hindi)
आशुतोष शशांक शेखर,
चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,
कोटि नमन दिगम्बरा।।
निर्विकार ओमकार अविनाशी,
तुम्ही देवाधि देव,
जगत सर्जक प्रलय करता,
शिवम सत्यम सुंदरा।।
निरंकार स्वरूप कालेश्वर,
महा योगीश्वरा,
दयानिधि दानिश्वर जय,
जटाधार अभयंकरा।।
शूल पानी त्रिशूल धारी,
औगड़ी बाघम्बरी,
जय महेश त्रिलोचनाय,
विश्वनाथ विशम्भरा।।
नाथ नागेश्वर हरो हर,
पाप साप अभिशाप तम,
महादेव महान भोले,
सदा शिव शिव संकरा।।
जगत पति अनुरकती भक्ति,
सदैव तेरे चरण हो,
क्षमा हो अपराध सब,
जय जयति जगदीश्वरा।।
जनम जीवन जगत का,
संताप ताप मिटे सभी,
ओम नमः शिवाय मन,
जपता रहे पञ्चाक्षरा।।
आशुतोष शशांक शेखर,
चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,
कोटि नमन दिगम्बरा ।।
कोटि नमन दिगम्बरा..
कोटि नमन दिगम्बरा..
कोटि नमन दिगम्बरा..
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
11 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
12 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
13 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
13 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
15 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines