हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pradosh Vrat 2026: कल प्रदोष व्रत पर बन रहा महासंयोग, इन महाउपायों को करने से दूर होगा हर संकट

Pradosh Vrat 2026: 16 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार को प्रदोष व्रत के दिन महासंयोग बन रहा है. आप प्रदोष व्रत पर खास उपायों को कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. आइये इस महासंयोग और किए जाने वाले महाउपायों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Pradosh Vrat 2026: माघ माह की शिवरात्रि और प्रदोष व्रत 16 जनवरी 2026 को है. इस दिन शुक्रवार का दिन है. शुक्रवार मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. ऐसे में प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्री और शुक्र प्रदोष का महासंयोग बन रहा है. बता दें कि, यह माघ माह की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी का प्रदोष व्रत है. यह शुभ संयोग बेहद अच्छा होने वाला है. आप इस महासंयोग पर कई उपायों को कर सकते हैं. इन उपायों को करने से आपको लाभ होगा. प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है. आप इस दिन उनकी पूजा और उससे जुड़े उपाय कर शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खास उपाय कर सकते हैं.

प्रदोष व्रत पर महासंयोग में करें खास उपाय

गन्ने के रस से अभिषेक

आप धन से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो गन्ने के रस से शिवलिंग पर अभिषेक करें. इस उपाय को करने से आपको लाभ मिलेगा. गन्ने के रस से शिवलिंग पर अभिषेक करने से धन लाभ के योग बनेंगे.

विज्ञापन

शहद से अभिषेक

संतान सुख की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर शहद का अभिषेक करना चाहिए. आप मासिक शिवरात्री और प्रदोष व्रत के संयोग पर शिवालय में जाकर शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करें. इससे आपको लाभ होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Mangal Gochar 2026: मकर राशि में मंगल का प्रवेश, इन 5 राशियों के लिए होगा बेहद शुभ, बनेगा त्रिग्रह योग

धतूरे के पत्ते का उपाय

विज्ञापन

शत्रुओं पर विजय के लिए आपको शिवलिंग पर धतूरे के पत्तों को अर्पित करना चाहिए. आप शिवलिंग पर दूध, गंगाजल और अक्षत अर्पित करें. इसके बाद ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप कर शिललिंग पर धतूरे का पत्ता अर्पित करें. इससे आपको शत्रुओं पर विजय और कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी.

शीघ्र विवाह के लिए

विज्ञापन

शीघ्र विवाह के लिए इस खास उपाय को करना चाहिए. आप भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा पर एक साथ 7 बार मौली लपेटें. इस उपाय को करने से विवाह की इच्छा पूर्ण होती है. शीघ्र विवाह के लिए इस उपाय को करना चाहिए.

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए

विज्ञापन

यह शुक्र प्रदोष व्रत है. शुक्र ग्रह मजबूत करने और मां लक्ष्मी की कृपा के लिए खास उपाय करें. आप मां लक्ष्मी की पूजा करें. सफेद मिठाई का भोग लगाएं और कमल का फूल अर्पित करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola